नई दिल्ली ( 27 अप्रैल ): फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से विनोद खन्ना बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मुंबई के हरकिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह काफी बीमार और कमजोर लग रहे थे। इस बात का पता चलते ही बॉलीवुड के साथ ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए एक्टर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विनोद खन्ना को हम हमेशा एक पापुलर एक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे। उनके अपनों की इस दुखद खड़ी में मेरी सहानुभूति उनके साथ।
---विज्ञापन---
पीएम मोदी ने विनोद खन्ना को दी श्रद्धांजलि, कहा- शानदार इंसान के तौर पर रहेंगे याद
नई दिल्ली ( 27 अप्रैल ): फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से विनोद खन्ना बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मुंबई के हरकिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना की पिछले दिनों एक […]
First published on: Apr 27, 2017 07:26 AM