---विज्ञापन---

इस अभिनेत्री को अस्पताल में छोड़कर भागा बेटा, 1 महीने से है गायब

मुंबई (28 मई): एक बार फिर बॉलीवुड की चकाचौंध का बदनाम चेहरा सामने आया है। इस बार पूर्व अभिनेत्री गीता कपूर (58) का बेटा जो पेशे से कोरियोग्राफर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया है। अस्पताल में बिस्तर पर पड़ी गीता कपूर को विश्वास नहीं हो रहा है कि उसे ये दिन देखना […]

मुंबई (28 मई): एक बार फिर बॉलीवुड की चकाचौंध का बदनाम चेहरा सामने आया है। इस बार पूर्व अभिनेत्री गीता कपूर (58) का बेटा जो पेशे से कोरियोग्राफर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया है। अस्पताल में बिस्तर पर पड़ी गीता कपूर को विश्वास नहीं हो रहा है कि उसे ये दिन देखना पड़ रहा है। गीता कपूर की पिछले महीने तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद गीता के बेटे राजा कपूर ने एक निजी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया था। मां अस्पताल में भर्ती कराने के बाद राजा कपूर फरार हो गया। 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद गीता का बेटा न तो अस्पताल आया और न ही फ़ोन उठाकर कुछ बात कर रहा है, जिस घर में राजा कपूर रहा था वह उस घर को भी छोड़कर जा चुका है। गीता खुद को बीते जमाने की अदाकारा बताती हैं। गीता कपूर ने लगभग 100 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है। गीता की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान रही है। अस्पताल की तरफ से कहा जा रहा है कि अब गीता की तबियत में सुधार है। अस्पताल का लाखों का बिल बन चुका है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई डिस्चार्ज करवाने के लिए नहीं आया है। अब अस्पताल भी गीता के लिए किसी ओल्डएज होम की तलाश कर रहा है।

First published on: May 28, 2017 06:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.