TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

भोजपुरी स्टार Pawan Singh का ये गाना मचा रहा धूम, चंद दिनों में मिले 35M से ज्यादा व्यूज, देखें Video

Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह का एक गाना तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 35 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। अगर आपका भी मूड खराब है तो यकीन मानिए पवन सिंह का यह सॉन्ग आपको झूमने पर […]

Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song
Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह का एक गाना तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 35 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। अगर आपका भी मूड खराब है तो यकीन मानिए पवन सिंह का यह सॉन्ग आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

पवन सिंह का गाना मचा रहा धूम

दरअसल, पवन सिंह के इस गाने का टाइटल का राजा जी (Raja Ji) है और उन्होंने इसे फेमस फीमेल भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह (Shivani Singh ) संग मिलकर गाया है। दोनों की आवाज में इस इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। जितना ज्यादा इस गाने को सुना जा रहा है उतना ही इसके वीडियो को भी पसंद किया जा रहा है, जिसमें पवन सिंह और एक्ट्रेस आस्था सिंह (Aastha Singh) हैं। दोनों वीडियो में दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं और जमकर ठुमके लगा रहे हैं। यह भी पढ़ेंः दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद इस परी के प्यार में पागल हुए टाइगर श्रॉफ

व्यूज पहुंचा 35M के पार

राजा जी सॉन्ग के वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट के साथ ऊपर ब्लेजर पहने हुए हैं। वहीं, आस्था सिंह ने ग्रीन कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। दोनों वीडियो में जमकर डांस कर रहे हैं और लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। आस्था सिंह अपनी अदाओं से और शानदार डांस मूव्स से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। यही वजह है कि अभी तक वीडियो को 35M से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

कुंदन प्रीत ने लिखा है राजा जी सॉन्ग (Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song)

सिंगर पवन सिंग के इस राजा जी भोजपुरी सॉन्ग को कुंदन प्रीत (Kundan Preet) ने लिखा है। जबकि, म्यूजिक श्याम सुन्दर और कंपोजिसन सरगम आकाश ने किया है। वीडियो को देखने के बाद आप भी नाचने पर मजबूर हो जाएंगे।

लोग पवन सिंह की कर रहे तारीफ

अब, इस सॉन्ग के रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन यह आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को सुनने के बाद पवन सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाने के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''कौन- कौन मानता है कि जब पावरस्टार गाते है तो दिल छू जाता है।'' दूसरे ने लिखा, ''धन्य हैं ओ माता - पिता को जिन्होंने पवन भईया जैसे महान पुरुष को जन्म दिया है, जिनकी आवाज को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पसंद किए जाते हैं।'' अन्य एक ने लिखा, ''शेर शेर ही रही।''

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.