Pakistani Actress Hania Aamir Video Viral: फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर से चर्चाओं में छाई हुई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या ड्रामा को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हानिया आमिर का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. अपने रोमांटिक ड्रामा के लिए दुनिया फेमस हानिया आमिर इस वीडियो में अजीब सी हरकतें कर रही हैं. इसके अलावा, बोलते हुए हानिया की जुबान भी लड़खड़ा रही है. उनका ये वीडियो देख फैंस हैरान हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वायरल वीडियो में हानिया क्या कर रही हैं.

हानिया का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में हानिया आमिर के बालों के लिए हेयरस्टाइल तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें विग पहनाई जा रही है. वीडियो में हानिया अपनी स्टाइलिस्ट से कहती हैं 'हैप्पी हैलोवीन, मेरे बाल ठीक करें. ये (विग) मेरे सिर पर रखें. आप मुझे फन की फीलिंग्स दें.' इस बीच हानिया ने स्टाइलिस्ट से आगे कहा, 'मेरे असली बाल को छिपा दे और इसको (विग) के जरिए मुझे ड्रामैटिक लुक दें. इस पूरी वीडियो में हानिया नशे में झूमती दिख रही हैं. इसके अलावा, वायरल वीडियो में बात करते हुए उनकी आंखें बार-बार बंद हो रही हैं और उनकी जुबान भी लड़खड़ा रही है.

---विज्ञापन---

क्या बोलें हानिया के फैंस?

ये वीडियो देख एक बार को ऐसा लग रहा है कि बहुत ज्यादा नींद में हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका फन मोड ऑन है. लेकिन, कुछ फैंस का कहना है कि हानिया कैमरे पर ऐसे बिहेव कर रही हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो नशे में हैं. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हानिया के इस वीडियो पर फैंस ने भर-भरकर कमेंट किए. जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'हो सकता है कि यह चिल्लाने और बहुत ज्यादा थकान की वजह से हो.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हानिया ने नसवार का ओवरडोज लगा लिया है.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये ओवरडोज का कमाल है.'