TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Khesari Lal का सपना साकार, खरीदी नई कार, खुश होगा बिहार

Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अब, आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है, ट्रेंडिंग स्टार तो अक्सर अपने नए गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, खेसारी लाल इस बार अपनी नई फिल्मों और गानों को […]

Khesari Lal Yadav New Car
Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अब, आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है, ट्रेंडिंग स्टार तो अक्सर अपने नए गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, खेसारी लाल इस बार अपनी नई फिल्मों और गानों को लेकर नहीं, बल्कि किसी और वजह से लाइमलाइट में हैं। दरअसल, भोजपुरी स्टार ने एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई दंग है। वैसे तो खेसारी लाल गाड़ियों के शौकीन माने जाते हैं, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा होगा कि ट्रेंडिंग स्टार अपने घर इनती महंगी कार लेकर आएंगे। नीचे हम खेसारी लाल यादव की नई कार की कीमत के साथ-साथ उसकी खासियतों की जानकारी देंगे।

खेसारी लाल यादव ने खरीदी नई कार (Khesari Lal Yadav New Car)

अभिनेता ने जिस नई कार को खरीदी है उसका नाम लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) है। उन्होंने नई कार खरीदने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कार की पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से है। #थैंक यू #लवयू #डिफेंडर'' इस खबर के बाद खेसारी लाल यादव को ताबतोड़ बधाइयां मिल रही है।  

लैंड रोवर डिफेंडर की क्या है कीमत?

खेसारी लाल यादव ने जिस SUV (लैंड रोवर डिफेंडर) को खरीदी है, उसकी कीमत 10 लाख, 20 लाख, 40 या 50 लाख नहीं बल्कि पूरे 2.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि खेसारी लाल ने किस वेरिएंट को अपना बनाया है, लेकिन रिपोर्ट्स में बताई गई कीमत से लगता है कि एक्टर ने Defender 5.0 110 Carpathian को खरीदी है। यह भी पढ़ेंः इंतजार खत्म ! Netflix ने किया Khakee 2 अनाउंसमेंट, वीडियो देख बढ़ गई फैंस की एक्साइटमेंट

Land Rover Defender की खासियत

लैंड रोवर की इस एसयूवी में 1997 cc - 5000 cc तक इंजन मिलती है। यह डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में आता है। इसमें आपको 14.01 kmpl की माइलेज मिल सकती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.