---विज्ञापन---

Kanika Kapoor Wedding: बॉयफ्रेंड संग कनिका कपूर ने लिए सात फेरें, सामने आई शादी की तस्वीरें

Kanika Kapoor Wedding: सॉन्ग ‘बेबी डॉल’ से फेमस हुईं सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) आजकल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। आपको बता दें कि बीती शाम कनिका अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम (Kanika Kapoor Wedding) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। स्टार कपल की शादी की पिक्चर्स […]

Kanika Kapoor Wedding: सॉन्ग ‘बेबी डॉल’ से फेमस हुईं सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) आजकल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। आपको बता दें कि बीती शाम कनिका अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम (Kanika Kapoor Wedding) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं।

स्टार कपल की शादी की पिक्चर्स (Kanika Kapoor Wedding Pics) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कनिका और गौतम की शादी की रस्में लंदन में हो रही हैं और लंदन से कपल की वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं।

कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रही हैं तो वहीं गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है।

उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। दुल्हन के लिबास में कनिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।बीते दिन सिंगर अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की पिक्चर्स भी शेयर की थी। अब इस कपल की शादी की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस खूबसूरत जोड़े पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एक एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हुए थे और आपसी सहमति से उन्होंने तलाक ले लिया। पहली शादी से कनिका के 3 बच्चे हैं।

First published on: May 21, 2022 08:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.