टीवी की फेवरेट “ईशी मां” यानी दिव्यांका त्रिपाठी के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। जिस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो अब पूरा हो चुका है। दिव्यांका जुड़वा बेटों की मां बन गई हैं और पूरे परिवार में डबल सेलिब्रेशन का माहौल है। हालांकि इन खुशियों से पहले एक्ट्रेस काफी टेंशन और परेशानी से भी गुजर रही थीं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में दिव्यांका ने डिलीवरी से पहले की कई खास तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वो हॉस्पिटल जाने से पहले अपना बैग तैयार करती नजर आईं। एक्साइटमेंट के साथ-साथ उनके चेहरे पर घबराहट भी साफ दिखाई दे रही थी। दिव्यांका ने बताया कि कुछ वजहों से उन्होंने C-Section का ऑप्शन चुना था। ट्विन प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें चलने और सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। तस्वीरों में विवेक दहिया हर पल पत्नी का ख्याल रखते नजर आए। सबसे इमोशनल मोमेंट तब देखने को मिला जब हॉस्पिटल जाने से पहले विवेक ने दिव्यांका के बेबी बंप को kiss किया और बच्चों से कहा कि वो जल्द मिलने वाले हैं। दिव्यांका ने ये भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके हाथों पर रैशेज हो गए थे और लगातार खुजली रहती थी। हॉस्पिटल रवाना होने से पहले परिवार ने उनकी नजर उतारी और घर में हल्दी वाले हाथों के निशान भी लिए गए। अस्पताल पहुंचने के बाद वार्ड को ब्लैक और गोल्डन गुब्बारों से सजाया गया था। डिलीवरी से पहले डॉक्टरों ने बच्चों की हार्टबीट चेक की। वहीं दिव्यांका ने कहा कि उन्हें काफी घबराहट हो रही है और ये पूरा अनुभव किसी एग्जाम जैसा लग रहा है।

---विज्ञापन---