TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Disha Patani B’day: कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं दिशा पाटनी, ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

Happy Birthday Disha Patani: बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी (Disha Patani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और फैशन सेंस से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज दिशा अपना 30 वां जन्मदिन (Disha Patani Birthday) मना रही हैं। आइए आज उनके बर्थडे पर जानते हैं कुछ अनसुनी बातें: दिशा पाटनी […]

Happy Birthday Disha Patani: बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी (Disha Patani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और फैशन सेंस से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज दिशा अपना 30 वां जन्मदिन (Disha Patani Birthday) मना रही हैं। आइए आज उनके बर्थडे पर जानते हैं कुछ अनसुनी बातें: दिशा पाटनी (Disha Patani Family) के करियर में उनके पैरेंट्स और बहन का बहुत बड़ा हाथ है। दिशा एक वेल एजुकेटेड फैमिली से संबंध रखती हैं। दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस अधिकारी हैं और उनकी मां एक हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। दिशा की बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। और पढ़िएआलिया भट्ट संग शादी के बाद कितनी बदली रणबीर कपूर की जिंदगी, एक्टर ने किया खुलासा   एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था वो पायलट बनाना चाहती थीं। हालांकि कॉलेज टाइम से एक्ट्रेस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्ट लेती थीं और फिर ऐसे उनकी एंट्री फिल्म इंडस्ट्री में हो गई। साल 2015 में पहली बार एक्ट्रेस को एक चॉकलेट की एड में देखा गया था। एड फिल्म्स से करियर की शुरुआत करने वाली दिशा ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में काम किया। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि दिशा को बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' (M S Dhoni) से मिली। इस फिल्म में एक्ट्रेस दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) संग नजर आई थीं।   और पढ़िए –  Video: श्रद्धा कपूर संग नदी में रोमांस करते नजर आए रणबीर कपूर, लीक हुआ वीडियो   दिशा को उनकी खूबसूरती के लिए नेशनल क्रश (National Crush) का टैग मिला हुआ है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को डेट कर रही हैं। अक्सर ही दोनों स्टार्स को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों स्टार्स ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की है।  

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

   

Click Here -  News 24 APP अभी download करें

 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.