कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन के जलवे देखने का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। बॉलीवुड की ‘कान्स क्वीन’ कही जाने वाली Aishwarya Rai Bachchan 21 मई की देर रात बेटी Aaradhya Bachchan के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां दोनों का स्टाइलिश अंदाज़ देखते ही बन रहा था। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या और आराध्या की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। दोनों ऑल ब्लैक लुक में ट्विनिंग करती नजर आईं। कान्स के लिए रवाना हो रहीं ऐश्वर्या ने इस बार अपना सिग्नेचर ओवरसाइज़्ड ट्रेंच कोट छोड़कर डिजाइनर ध्रुव कपूर के Fall/Winter कलेक्शन से ब्लैक ब्लेज़र और मैचिंग पैंट चुनी। इसके साथ उन्होंने Signoria boots और Gucci Diana bag कैरी किया, जिसने उनके बॉस लेडी लुक को और भी दमदार बना दिया। हालांकि इस बार सबसे ज्यादा लाइमलाइट आराध्या बच्चन ने बटोरी। ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग जींस में आराध्या बेहद कॉन्फिडेंट नजर आईं। मां का हाथ थामे चलते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस खासतौर पर आराध्या की हाइट देखकर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि बच्चन फैमिली के जीन्स का असर अब साफ नजर आने लगा है। कई फैंस ने आराध्या में दादा Amitabh Bachchan की झलक देखने की बात भी कही।

---विज्ञापन---