Bigg Boss 20 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नए सीजन की चर्चा शुरू होते ही सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स, थीम और शो के ट्विस्ट को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेकर्स कुछ नया और बड़ा करने की तैयारी में हैं। शो की सबसे बड़ी यूएसपी एक बार फिर सलमान खान हो सकते हैं। खबरें हैं कि वह इस सीजन को भी होस्ट कर सकते हैं और सितंबर के आसपास शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उनकी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल को देखते हुए अंतिम फैसला अभी बाकी है। इस बार शो में ‘न्यू वर्सेस ओल्ड कंटेस्टेंट्स’ का कॉन्सेप्ट देखने को मिल सकता है। यानी एक तरफ नए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और टीवी सितारे होंगे, तो दूसरी तरफ बिग बॉस के पूर्व खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं। रूमर्ड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो मिस्टर फैसू, अंजलि अरोड़ा, अरबाज पटेल, रुरु, भव्य सिंह और रोडीज़-स्प्लिट्सविला फेम कुशाल तनवार उर्फ गुल्लू के नाम चर्चा में हैं। वहीं पुराने कंटेस्टेंट्स में असीम रियाज, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और एल्विश यादव के नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि Bigg Boss 20 का सबसे बड़ा गेम चेंजर कौन बनेगा।

---विज्ञापन---