Sawan Special Mehndi Designs: सावन में बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की सुंदरता
Sawan Special Mehndi Designs: लड़कियों और महिलाओं को सावन के महीने का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में भोले बाबा की पूजा आराधना की जाती है। साथ ही सावन में जमकर बारिश होती है और घर-घर में झूले डाले जाते हैं। इस साल 4 जुलाई से सावन लगने जा रहा है।
सावन में महिलाएं सजती संवरती हैं और मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आप भी सावन में मेहंदी लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहद खास मेहंदी के डिजाइन लेकर आ रहे हैं जो सावन में लगाने के लिए बेस्ट हैं। आइए आपको भोले बाबा वाले मेहंदी के खास डिजाइन दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें: हर मौके के लिए हैं परफेक्ट नथ के ये खूबसूरत डिजाइन, आप भी करें ट्राई
शिवलिंग (Sawan Special Mehndi Designs)
सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। अगर आप इस महीने में मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो शिवलिंग को अपने हाथ पर बनवा सकती हैं।
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का बड़ा महत्व होता है।
केदारनाथ
सावन में मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने हाथ पर केदारनाथ मंदिर और भोले बाबा का डमरू बनवा लें। ये डिजाइन आपके हाथों में बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही शिव आराधना में भी आप लीन रहेंगे।
ये डिजाइन लगाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आर्टिस्ट इसे बहुत अच्छे से लगा सकते हैं।
झूला
सावन में घर-घर में झूले डले होते हैं और महिलाएं इसका आनंद लेती हैं।
आप सावन का पूरा फील लेने के लिए अपने हाथों में झूले वाली मेहंदी के डिजाइन भी लगा सकती हैं।
ये डिजाइन देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं।
यह भी पढ़े: पार्टी लुक कंप्लीट करने लिए ट्राई करें लेटेस्ट डिजाइन के इयररिंग्स, हर कोई करेगा तारीफ
जल चढ़ाती हुई महिला (Sawan Special Mehndi Designs)
आप सावन में मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो ये मेहंदी डिजाइन बेस्ट हैं। इस डिजाइन में महिला भोले बाबा के लिंग पर जल चढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। आप भी इस डिजाइन को लगा सकती हैं।
अगर आप चाहें तो इस मेहंदी डिजाइन को बाहर जाकर आर्टिस्ट से भी लगवा सकती हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.