TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 8 October: मडंप पर नहीं आएगा अभिमन्यु, अक्षरा करती रहेगी इंतजार!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 8 October: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। इन दिनों सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। आने वाले एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई में […]

pic credit: Google
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 8 October: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। इन दिनों सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। आने वाले एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई में प्रेग्नेंसी रिपोर्ट को लेकर सस्पेंस बना रहेगा। आरोपी और मिमी पूरी कोशिश करेंगे कि अक्षरा की प्रेग्नेंसी का सच किसी के भी सामने न आए। रूही और अभीर दोनों अभि और अक्षु को डांस करने की जिद्द करेंगे। यह भी पढ़ें: Tejas Trailer Released: कंगना रनौत की ‘तेजस’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

सगाई की रिंग जाएंगी खो (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 8 October)

आरोही और मिमी उन दोनों को डांस करने से रोकते है लेकिन सारे परिवार के बोलने पर अक्षरा और अभिमन्यु डांस करते हैं। अक्षरा और अभिमन्यु को साथ में डांस करता देख मुस्कान चिढ़ती रहेगी। डांस के बाद सगाई की रस्म से पहले ही रिंग खो जाएगी। फिर सब लोग मिलकर सगाई की रिंग को ढ़ूढ़ने लगते है लेकिन इस बीच मंजरी के साथ अक्षरा की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट लगने वाली होती है। हालांकि आरोही सही मौके पर आकर बात को संभाल लेती है। अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई हो जाती है और मिमी अक्षु और अभि के बीच की कशमस को भी दूर करती हैं।

अक्षरा नहीं होगी खुश (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 8 October)

अपनी शादी की रस्मों में अक्षरा के चेहरे पर कोई खुशी नहीं दिखती है और जब उसे अपने लिए कपड़ों को पसंद करने के लिए कहा जाता है। तो वो अपने लिए चटक रंगों की बजाय अपने लिए बेरंग कपड़ों को पसंद करती है जिस पर सभी लोग उसे समझाते है कि उसे शादी के बाद अपने ससुराल में बनठन के रंगों भरे कपड़ें पहनने होंगे। वो ऐसे बेरंग और फीके कपड़ों को वहां नहीं पहन सकती है।

अभिमन्यु और अक्षरा की वीडियो कॉल

अभिमन्यु और अक्षरा एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करते हैं लेकिन वो दोनों आपस में ठीक से बात नहीं कर पाते हैं। आरोही अक्षरा का ख्याल रखती है और आरोही को ऐसा करते देख अक्षु को उस पर थोड़ा शक भी होता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु को शेफाली फेस पेक लगाने को बोलती है और अभिमन्यु पहले तो मना करता है लेकिन बाद में मान जाता है। अब आगे कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। अक्षरा अपनी शादी के मडंप पर ही बेहोश हो जाएंगी और उनसी प्रेग्नेंसी सबके सामने आ जाएंगी। अभिमन्यु की कार का एक्सीडेंट हो जाएगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.