TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

संस्कारी लुक में लालबाग के दर्शन करने पहुंची Sunny Leone, यूजर्स बोले- ‘हमें बिगाड़कर खुद सुधर गई’

Sunny Leone At Lalbaugcha Raja With Husband : देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बप्पा अपने भक्तों के घर में 10 दिनों तक विराजेंगे और उनपर अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। गजानन के आगमन की धूम बॉलीवुड के गलियारों में भी है। बी-टाउन के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने गणेश […]

Image Credit : Instagram
Sunny Leone At Lalbaugcha Raja With Husband : देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बप्पा अपने भक्तों के घर में 10 दिनों तक विराजेंगे और उनपर अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। गजानन के आगमन की धूम बॉलीवुड के गलियारों में भी है। बी-टाउन के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने गणेश चतुर्थी पर हर्षोउल्लास के साथ बप्पा का स्वागत किया है साथ ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई के अलग-अलग पंडालों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जहां बीते दिन शाहरुख खान लाल बाग के राजा का दर्शन करने पहुंचे थे तो वहीं आज इसी कड़ी में सनी लियोनी भी लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं हैं।

पति के साथ गणपति जी के दर्शन करने पहुंची सनी

हाल ही में सनी लियोनी लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची हैं लेकिन एक्ट्रेस मंदिर में दर्शन करने से पहले ही भीड़ में फंस गईं। बड़ी मशक्कतों और लंबे इंतजार के बाद उन्हें भगवान गणेश के दर्शन हुए। इस दौरान एक्ट्रेस के पति डेनियल भी उनके साथ नजर आए। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सनी के पति उन्हें भीड़ में प्रोटेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रही हैं। यह भी पढ़ें : अपने और Tamannaah Bhatia के बॉयफ्रेंड Vijay Varma वाले शो को देख खुशी से चिल्लाई Shehnaaz Gill, बोलीं- ‘I Like It’

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो

वीडियो में देखा जा रहा है किस तरह से सनी लियोनी के पति डेनियल भीड़ को हटाकर उन्हें आगे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। काफी लम्बे इंतजार के बाद सनी को बप्पा के दर्शन हुए। उनका वीडियो सोशल वीडियो पर तेजही से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर यूजर्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोग सनी और उनके पति की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बेहद खूबसूरत दिखी सनी (Sunny Leone At Lalbaugcha Raja With Husband)

बता दें बाप्पा के दर्शन करने के दौरान सनी लियोनी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ नजर आए उनके पति ने ग्रे कलर का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। दोनों सड़क पर नंगे पैर ही पंडाल की ओर जाते नजर आए। ये पूरा नजर मुंबई की सड़को पर देखने को मिला।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.