Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Happy Birthday Sonu Nigam: दिनभर भटकने के बाद भी नहीं मिलता था काम, इस शख्स ने पलटी सोनू निगम की किस्मत

Happy Birthday Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज 49 साल के हो गए हैं और अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Happy Birthday Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज 49 साल के हो गए हैं। सिर्फ और सिर्फ अपने हुनर के दम पर आज उन्होंने करोड़ों की प्रापर्टी और लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जितनी पापड़ बेले हैं वो अपने आप में एक कहानी है। आइए सिंगर (Singer) के बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें।

15 साल में पापा ने छोड़ा था घर (Happy Birthday Sonu Nigam)

1973 में फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम (Sonu Nigam) ने आज जो कुछ भी हासिल किया है उसमे उनके पापा अगम निगम का बहुत ही बड़ा हाथ है। बता दें कि सोनू के पिता अगम निगम 15 साल की उम्र में ही घर से भाग गए थे। वे कई रातों तक रेलवे स्टेशन पर भी सोए। अगम ने शोभा से लव मैरिज की, फिर वे दोनों स्टेज शो किया करते थे फिर 4 साल की उम्र से ही सोनू निगम भी अपने पापा के साथ स्टेज शोज में गाने लगे थे। वे दोनों मिलकर स्टेज शोज, पार्टीज और फंक्शन्स में गाने गाते थे।

नहीं मिलता था काम

इसके बाद वे अपने पापा के साथ 1991 में मुंबई पहुंचे तो सोनू को किसी ने काम नहीं दिया। वे दिनभर म्यूजिक कंपोजर्स के घरों के चक्कर लगाते रहते थे फिर शुरू हुई असली मेहनत। संगीत में नाम कमाने के लिए उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत सीखा। इसके बाद सोनू निगम को सबसे पहले टी-सीरीज में गुलशन ने ब्रेक दिया और उनके गाये गानों का एलबम ‘रफी की यादें’ नाम से निकाला। बस फिर क्या था, धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगी।

जी रहे हैं लग्जरी लाइफ

एक के बाद एक सोनू निगम इंडस्ट्री के टॉप और सबसे महंगे सिंगर बन गए। उन्होंने अबतक 350 से भी ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। आज इंडस्ट्री में उनका कोई मुकाबला नहीं है और इसी के चलते वो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 370 करोड़ से अधिक की हो सकती है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here