TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pawan Singh Hot Song Viral: पवन सिंह के गाने ने मचाया गदर, नाचने पर मजबूर हुआ पूरा बिहार

Pawan Singh Hot Song Viral : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक्टर अपने गानों को लेकर फैंस के बीच छाए रहते हैं। कमाल की बात ये है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भोजपुरी इंडस्ट्री या देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती […]

Image Credit : Youtube
Pawan Singh Hot Song Viral : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक्टर अपने गानों को लेकर फैंस के बीच छाए रहते हैं। कमाल की बात ये है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भोजपुरी इंडस्ट्री या देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। उनके गानों को खूब पसंद भी किया जाता है। हाल में उनका एक ऐसा ही धांसू गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।

गाने को मिले 30 मिलियन व्यूज

पवन सिंह का ये गाना इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ डिम्पल सिंह (Dimpal Singh) नजर आ रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो पर भी 30 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। साथ ही काफी संख्या में कमेंट्स भी आ चुके हैं। यह भी पढ़ें : prabhas की लैविश लाइफ देख छूट जाएंगे पसीने, 65 करोड़ का आलीशान बंगला तो 100 करोड़ लेते हैं एक फिल्म की फीस

‘पाँचे के नाचे अइहा’ गाना हुआ वायरल

वहीं, अगर पवन सिंह और डिम्पल सिंह के इस गाने के बारे में बात करें तो, इस गाने का नाम ‘पाँचे के नाचे अइहा’ (Panche Ke Nache Aiha) है। इस गाने को पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे है, जबकि गाने को संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने पर 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज देखे जा सकते हैं, जो तेजी से और बढ़ते जा रहे हैं। पवन सिंह का गाना इसी साल फरवरी में रिलीज हुआ था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.