TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Parineeti Raghav Wedding Live: परिणीति राघव की शादी का शुरू हुआ जश्न, शामिल होने पहुंचे CM केजरीवाल-भगवंत मान, देखें Video

Parineeti Raghav Wedding Live : बॉलीवुड के गलियारों में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खूब धूम मच रही है। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी […]

Image Credit : Instagram
Parineeti Raghav Wedding Live : बॉलीवुड के गलियारों में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खूब धूम मच रही है। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी में बड़े से बड़े मेहमान शिरकत कर रहे हैं। इसी बीच अब दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी परिणीति राघव की शादी में शामिल होने पहुंच चुके हैं। यह भी पढ़ें : Sunny Leone के कातिलाना Outfits को देख उड़ जाएंगे होश, किलर लुक्स से गिराई बिजलियां

हल्दी डेकोरेशन का भी वीडियो हुआ वायरल (Parineeti Raghav Wedding Live)

वहीं आपको बता दें कि इससे कुछ ही देर पहले 23 सितंबर यानी की आज परिणीति-राघव की हल्दी का फंक्शन हुआ। जी हां... दोनों के इस फंशन के लिए द लीला पैलेस को फूलों और लाइट्स से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ ही हल्दी डेकोरेशन का वीडियो भी समाने आया था जिसमे देखा गया था कि हल्दी वाली जगह को व्हाइट फूलों से सजाया गया है। साथ ही बैठने की अरेंजमेंट्स के लिए भी सोफे और काउच को व्हाइट रखा गया है।

प्रियंका ने परी के लिए शेयर किया पोस्ट 

वहीं प्रियंका ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपनी बहन कि फोटो को शेयर करते हुए लिखा था- मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी उतनी ही खुश और संतुष्ट होंगीं…हमेशा ढेर सारा प्यार। प्रियंका ने जो फोटो शेयर किया है उसमे परिणीति हाथ में गिलास लिए चिल करती नजर आ रही हैं।

नहीं शामिल होंगी प्रियंका? (Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding)

जब से परिणीति के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर किया है तबसे ही फैंस ऐसी कयास लगा रहे हैं कि शायद प्रियंका परी की शादी में शामिल नहीं होंगी ? एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद से ही अटकलें बढ़ गई हैं कि वह परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर नहीं आ पाएंगी। खबरों की माने तो ऐसा भी कहा जा रहा कि, प्रियंका बेटी मालती के साथ शादी में शामिल होंगी लेकिन निक जोनस नहीं आ पाएंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.