TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Gadar OTT Release: थम नहीं रहा गदर का क्रेज, Gadar 2 की रिलीज से पहले OTT पर होगी रिलीज

Gadar OTT Release: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच गदर भी जोरों से ट्रेंड कर रही है। इसके चलते इस फिल्म को फैंस के लिए ओटीटी (OTT) पर रिलीज किया जाएगा। रिलीज होगी ‘गदर 2’ (Gadar OTT Release) […]

gadar ottt release
Gadar OTT Release: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच गदर भी जोरों से ट्रेंड कर रही है। इसके चलते इस फिल्म को फैंस के लिए ओटीटी (OTT) पर रिलीज किया जाएगा।

रिलीज होगी 'गदर 2' (Gadar OTT Release)

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) 11 अगस्त को फैंस के लिए रिलीज की जाएगी। 22 साल बाद गदर का दूसरा पार्ट रिलीज किया जा रहा है। इसके चलते मेकर्स से लेकर फैंस तक हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया था। फिल्म को लेकर स्टार्स में भी जबरदस्त क्रेज देखा गया।

22 साल पहले मचा था 'गदर'

दरअसल 22 साल पहले रिलीज हुई गदर ने अलग ही गर्दा मचा रखा था। गदर: एक प्रेम कथा 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी से लेकर केमेस्ट्री तक हर चीज ने फैंस का दिल जीत लिया था। सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के अलावा अमरीश पुरी, उत्कर्ष शर्मा, लिलेट दुबे जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म में ओम पुरी नैरेटर थे।

इस OTT पर होगी रिलीज

आज 22 साल बाद भी फैंस इस फिल्म को रिपीट मोड पर देखते हैं। फैंस के क्रेज को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसे हाल ही में थिएटर में दुबारा रिलीज किया था जिसे देखने फैंस गए थे। इस बीच गदर के फैंस के लिए लेटेस्ट खबर आई है। बता दें कि गदर: एक प्रेम कथा को मेकर्स ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee 5 पर देख सकते हैं। ये भी पढ़ेंः आयशा जुल्का की इस फिल्म ने मचाई थी तबाही, B Grade फिल्में होने लगी थीं ऑफर

लॉन्च हुआ 'गदर 2' का ट्रेलर

इससे हटकर गदर 2 का ट्रेलर (Gadar 2 Trailer) रिलीज कर दिया गया है। इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सनी देओल को देख फैंस काफी इमोशनल हो गए थे। ट्रेलर लॉन्च में जब सनी देओल स्टेज पर चढ़े तो फैंस ने बोलना शुरू कर कि ‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान...हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ ये सुनकर सनी देओल इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगते हैं। अमीषा पटेल फिर उनके आंसू पौंछती हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.