करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)
दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने करीना कपूर खान ने दिवाली के मौके पर अपनी फैमिली के साथ फोटो शेयर की। साझा की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों जैह (Celebs Diwali Celebration Photos) और तैमूर के संग नजर आ रही हैं। करीना ने इन फोटो को शेयर करते हुए एक फनी कैप्शन भी लिखा, 'साल दर साल बीतता जा रहा है और हम अब भी परफेक्ट फैमिली फोटो की कोशिश कर रहे हैं। हैप्पी दिवाली प्यारे लोगों...।'
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone Ranveer Singh)
करण जौहर (Karan Johar)
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने भी दिवाली का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। इस मौके पर करण अपने दोनों बच्चों के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते नजर आए। डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।"प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा ने भी बड़े ही स्पेशल तरीके से दिवाली का जश्न मनाती दिखीं। इस दिवाली पर उनकी बेटी मालती ने बेहद प्यारी सी रंगोली बनाई, जिसकी एक फोटो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पहली रंगोली।'शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बेटी संग दिवाली के मौके पर खास रंगोली बनाई। उन्होंने इसकी एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की। साथ भी अपने फैंस को भी दिवाली की बधाई दी।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani Sidharth Malhotra)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद की ये पहली दिवाली है। इस खास मौके पर कपल ने फैंस को अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कर दिवाली की बधाई दी है। https://www.instagram.com/p/CzidVtWPOhM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1c1be862-0e84-48f2-8fe3-7fdb15e25f29शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
शाहिद कपूर ने भी खास अंदाज में फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने दिवाली की बधाई दी है।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिवाली पोस्ट शेयर कर अपने फ्रेंड्स और फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।कृति सेनन (Kriti Sanon)
कृति सेनन ने भी फैंस को अपनी दिवाली की तैयारियां दिखाई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी लगाई हैं, जिसमें वे रंगोली बनाती और अपना घर सजाती नजर आ रही हैं।परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए ये दिवाली बेहद खास रही। शादी के बाद यह उनकी पहली दिवाली है। इस मौके पर उन्होंने खास अंदाज में ही फैंस को बधाई भी दी। परी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें गुलाब के फूलों के बीच एक केंडिल जलती दिखा दी।