TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन, इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़

Brijesh Tripathi Passes Away: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उनके जाने से फैंस बेहद दुखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें : Tanuja Health Update: अब कैसी है काजोल की मां की तबीयत, […]

Image Credit : E-24
Brijesh Tripathi Passes Away: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उनके जाने से फैंस बेहद दुखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें : Tanuja Health Update: अब कैसी है काजोल की मां की तबीयत, हॉस्पिटल के ICU में बीती है सारी रात

ब्रिजेश त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा

भोजपुरी सिनेमा के वेटरन एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद ब्रिजेश त्रिपाठी को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही एक्टर ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज होगा अंतिम संस्कार

एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी की मौत खबर मिलने के बाद भोजपुरी इंडसट्री में मातम पसर गया है। एक्टर का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वह तकरीबन 45 से ज्यादा फिल्म जगत में एक्टिव थे। उन्होंने 1979 में ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। बता दें कि उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई थी, जिसका नाम ‘टैक्सी चोर’ था। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे और उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया था।

रवि किशन ने जताया दुख

अभिनेता के निधन से फिल्मी सितारे भी शोक में हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शारुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, अजय देवगन, धर्मेंद्र आदि सेलेब्स के साथ फिल्मों में काम किया है। उनके निधन पर रवि किशन ने भी दुख जताया है। रवि किशन ने लिखा, ‘ब्रजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। उनका जाना भोजपुरी इंडस्ट्री के एक युग का प्रस्थान है।’

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.