TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arvind Trivedi Birth Anniversary: भगवान राम के परम भक्त थे ‘रामायण’ के ‘रावण’, मरते समय ये थी आखिरी इच्छा

Arvind Trivedi Birth Anniversary: रामानंद सागर के निर्देशन में बने टीवी सीरियल रामायण की लोकप्रियता किसी से भी छिपी नहीं है। 1986 में शुरू हुए इस शो की चर्चा 34 साल बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी थी। आज भी इस सीरियल के कई किरदार काफी चर्चा में रहते हैं। इसमें भगवान राम का […]

Arvind Trivedi Birth Anniversary: रामानंद सागर के निर्देशन में बने टीवी सीरियल रामायण की लोकप्रियता किसी से भी छिपी नहीं है। 1986 में शुरू हुए इस शो की चर्चा 34 साल बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी थी। आज भी इस सीरियल के कई किरदार काफी चर्चा में रहते हैं। इसमें भगवान राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने। वहीं लंकापति रावण का रोल करने वाले दिग्गज अभिनेता थे अरविंद त्रिवेदी। ऑन स्क्रीन रावण की आज 85वीं जयंती है। उनका जन्म 8 नवंबर 1938 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। यह भी पढ़ें- मां की मौत और बहनों की शादी ने Taarak Mehta को कर दिया था मजबूर, दुकानों पर बेचते थे ये सामान

शूटिंग के दौरान रखते थे उपवास (Arvind Trivedi Birth Anniversary)

इस मौके पर बात करते हैं दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं की। ऑन स्क्रीन उन्होंने भले ही रावण का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में भगवान राम के परम भक्त थे। उनके बारे में बताया जाता है कि वह शूटिंग के दौरान उपवास रखते थे और उसे पूरा करने के बाद ही वह कुछ खाते थे। इतना ही नहीं अपना काम पूरा करने के बाद वह नियम से भगवान राम और भगवान शिव की पूजा भी करते थे। अरविंद त्रिवेदी अपने किरदार को शिद्दत से निभाते थे।

अरविंद त्रिवेदी की आखिरी इच्छा

यह तो सब जानते थे कि अरविंद त्रिवेदी भगवान राम के भक्त थे लेकिन उनकी भक्ति किस हद तक थी उसका अंदाजा उनकी आखिरी इच्छा से लगाया जा सकता है। भगवान राम के परम भक्त ऑन स्क्रीन रावण की आखिरी इच्छा थी कि जब उन्हें अंतिम विदाई दी जाए तो उन्हें राम-नाम के वस्त्र के साथ ही विदा किया जाए। 6 अक्टूबर 2021 को जब 82 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो उनके परिवार वालों ने इस आखिरी इच्छा को पूरा भी किया था।

राजनीति में भी आजमाया हाथ

शायद ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में जन्मे और गुजराती सिनेमा में 300 से ज्यादा फिल्में करने वाले अरविंद त्रिवेदी राजनीति में भी हाथ आजमा चुके थे। उन्होंने साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें जीत दर्ज करने के बाद वह गुजरात की सबरकांठा सीट से सांसद भी बने थे। इसके बाद साल 2002 में वह दूसरी बार भी यहां से ही सांसद बने थे। तो ऐसा था टीवी पर रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का जीवन जो असल जिंदगी में भगवान राम के आदर्शों पर जीते थे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.