Arjun Rampal: चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म
arjun rampal with gabriella demetriades
Arjun Rampal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक बच्चे के पैरेन्ट्स बने हैं। खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
चौथी बार पिता बने एक्टर (Arjun Rampal)
अर्जुन रामपाल के घर एक बार और खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि वे 50 वर्ष की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं और उनकी गर्लफ्रेंड दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले साल 2019 में मॉडल ने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम आरिक है। अर्जुन रामपाल अक्सर अपने बड़े बेटे के साथ फोटोज भी शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। इससे इतर अर्जुन रामपाल की दो बड़ी बेटियां भी हैं, जिनका नाम माहिका और मायरा है।
ये भी पढ़ेंः Gadar 2: विवादों के बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा के लिए कर दिया ऐसा पोस्ट, दंग रह गए लोग
अर्जुन रामपाल ने किया पोस्ट
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बेटे के जन्म की जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। अब बात कर लेते हैं एक्टर के पोस्ट की तो अर्जुन रामपाल ने अपनी पोस्ट में लिखा- "मुझे और मेरे परिवार को एक प्यारे से बेटे से नवाजा गया है। मां और बेटा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टर और नर्स की जबरदस्त टीम को शुक्रिया। बेटे के आने से हमारी खुशी सातवें आसमान पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।" अर्जुन रामपाल ने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की, जिसपर 'हेलो वर्ल्ड' लिखा था।
एक्टर्स ने दी बधाइयां
अब एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस कड़ी में सुनील शेट्टी से लेकर बॉबी देओल तक शामिल हैं। उनकी इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने हार्ट शेप इमोजी शेयर किया। वहीं बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा, "आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।" दिव्या दत्ता ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "दिल से बधाइयां।" (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के रिलेशन की बात करें तो कपल कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन रामपाल पहली पत्नी महर जेसिया से अलग होने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग रिलेशनशिप में आ गए थे।
अभी पढ़ें - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.