TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘बाहुबली’ की वजह से नहीं बस सका ‘देवसेना’ का घर! बीच में ही रुकवा दी थी अनुष्का की शादी

Anushka Shetty Birthday: साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके अलावा उनका नाम जुबां पर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ याद आ जाती है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने ‘देवसेना’ का किरदार निभाया था। आज भी लोगों का मानना है कि फिल्म […]

Image Credit : Youtube
Anushka Shetty Birthday: साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके अलावा उनका नाम जुबां पर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' याद आ जाती है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने 'देवसेना' का किरदार निभाया था। आज भी लोगों का मानना है कि फिल्म में देवसेना का किरदार और कोई नहीं निभा सकता था। वहीं आज बाहुबली की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 November 1981 को मंगलुरु में हुआ था। तो चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

प्रभास से जुड़ा था नाम (Anushka Shetty Birthday)

यह भी पढ़ें : Akshara Singh के नए गाने ने मचाया गदर, बोल्ड लुक्स से बॉलीवुड हसीनाओं को दी कड़ी टक्कर अनुष्का शेट्टी ने सिनेमा जगत में खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस तमिल और तेलुगू फिल्मों की क्वीन कही जाती हैं। वहीं अनुष्का अपने करियर के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनका नाम किसी और से नहीं बल्कि 'बाहुबली' के हीरो प्रभास से जुड़ चूका है। कहा तो यहां तक जाता है कि प्रभास ने असल में अनुष्का की शादी तक रुकवा दी थी।

लोगों ने किया था ये दावा ? (Anushka Shetty Birthday)

'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में साथ काम करने वाले प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थी। प्रभास और अनुष्का का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने के बाद हर जगह बस दोनों के अफेयर की खबरें थी। लोग तो लगातार दावा कर रहे थे कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।

रुकवा दी थी शादी (Anushka Shetty Birthday)

इन खबरों के बीच प्रभास ने ऐसा काम कर दिया था जिसकी वजह से इन खबरों ने और ज्यादा तूल पकड़ ली थी। जी हां प्रभास ने असल जिंदगी में अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवा दी थी। दरअसल, फिल्म के दौरान ही अनुष्का की शादी कहीं और तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने शादी रुकवा दी थी। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी।

ये थी शादी रुकवाने की वजह (Anushka Shetty Birthday)

प्रभास के अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवाने जैसा कदम उठाने के पीछे प्यार नहीं बल्कि प्रोफेशनल कारण था।दरअसल, एक्टर ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वो चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। ऐसा भी कहा जाता है कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का 'बाहुबली' फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.