Angad Bedi: साउथ इंडस्ट्री का हीरो बनने जा रहा है तापसी पन्नू का ये ऑनस्क्रीन दुश्मन
Angad Bedi In Hi Nanna
Angad Bedi: बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी किस्तम आजमाने को तैयार हैं। वो जल्द ही साउथ के सुपरस्टार नानी के साथ एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। मल्टी स्टारर इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
साउथ में करेंगे डेब्यू (Angad Bedi)
तापसी पन्नू स्टारर 'पिंक' (Pink) फिल्म से चर्चा में आने वाले अंगद बेदी (Angad Bedi) बॉलीवुड में एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स करते जा रहे हैं। पिंक से पहचान बनाने के बाद अंगद बेदी ने पीछे नहीं देखा। हर साल वो किसी न किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' (Lust Stories 2) में देखा गया था। इसमें वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के अपोजिट नजर आए थे। अब इसके बाद एक्टर टॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही 'हाय नन्ना' (Hi Nanna) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) के साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर वो मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ दिखने वाले हैं।
दिल को छू गई स्टोरी- अंगद
फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि "वास्तव में इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बाद दोबारा डेब्यू करना अच्छा लग रहा है। यह सिनेमा के लिए एक अद्भुत समय है, खासकर जब किसी फिल्म के लिए प्यार और सराहना हर जगह से आ रही है, चाहे वह किसी भी भाषा में बनी हो। मुझे इतनी दिल छू लेने वाली कहानी के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।"
ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन को 5 दिन तक इंतजार कराने वाले एक्टर का नाम जानते हैं आप!
फिल्म की स्टारकास्ट
बात करें फिल्म की तो नानी, मृणाल ठाकुर और अंगद बेदी स्टारर 'हाय नन्ना' इमोशनल ड्रामा फिल्म है। इसे डायरेक्ट करने वाले शौरयुव हैं। फिल्म का म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पहले 'द ग्रेट इंडियन किचन' और 'वायरस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अभी पढ़ें - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.