Toxic Advance Booking: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है. 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में नया इतिहास रच दिया है. महज 24 घंटों के भीतर फिल्म ने 2.6 लाख से अधिक टिकट बेच दिए हैं. आइए जानते हैं गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस मल्टीस्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई हो गई…
एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के लगभग 2.7 लाख (2,70,000) टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 19.66 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है, जिसमें अकेले भारत से 11.92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज हुआ है.
कन्नड़ और हिंदी बेल्ट में जलवा
कमाई के मामले में फिल्म का कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है, जिसने अकेले 7.72 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. वहीं हिंदी भाषा में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और हिंदी वर्जन ने करीब 3.86 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इसके अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जनों से भी अच्छी कमाई दर्ज की गई है.
हैदराबाद में ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट
फिल्म के प्रमोशन को भुनाने के लिए मेकर्स ने रिलीज से ठीक चार दिन पहले हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन रखा है. यह ग्रैंड इवेंट 22 अगस्त की शाम 5 बजे शुरू होगा, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी.
कई दिग्गज हसीनाएं आएंगी नजर
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट देखने को मिलेगी. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं. सभी बड़े सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.
'रामायण' में रावण बनेंगे यश
'टॉक्सिक' के बाद यश जल्द ही नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में लंकापति रावण की भूमिका निभाते दिखेंगे. दो भागों में बनने वाली इस भव्य फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा. इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और सनी देओल (हनुमान) के रोल में नजर आएंगे.