Varanasi: हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री भी भक्ति के रंग में रंगी नजर आई. इसी बीच अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हनुमान जयंती की देशभर में धूम
देशभर में आज हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, और हर कोई अपने-अपने अंदाज में बजरंगबली को याद कर रहा है. ऐसे में सिनेमा जगत भी पीछे नहीं रहा. 'वाराणसी' के मेकर्स ने इस खास दिन को और भी खास बनाते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया.
---विज्ञापन---
मेकर्स ने शेयर की खास झलक
मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें 'वाराणसी' के पहले लुक की झलक दिखाई गई है. इस वीडियो में हनुमान जी की झलक भी देखने को मिलती है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.
---विज्ञापन---
पोस्ट के कैप्शन ने खींचा ध्यान
इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, 'अपने भीतर की शक्ति का उत्सव मनाएं. उस भक्ति का उत्सव मनाएं जो पहाड़ों को भी हिला देती है.' बस फिर क्या था, इस लाइन ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. फैंस न सिर्फ इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं, बल्कि मेकर्स को भी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
टीजर पहले ही हो चुका है लॉन्च
अगर फिल्म की बात करें, तो 'वाराणसी' का टीजर पिछले साल 15 नवंबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था. इस दौरान महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और डायरेक्टर एसएस राजामौली भी मौजूद थे. टीजर में वाराणसी की भव्य झलक, ऋषि-मुनियों के हवन और कई जानवरों के दृश्य दिखाए गए थे.
हनुमान जी की झलक देख फैंस हुए थे एक्साइटेड
टीजर का सबसे खास हिस्सा वो था, जब एक वानर के जरिए हनुमान जी की झलक दिखाई गई. इसके बाद मोशन पोस्टर में हनुमान जी को लंका जलाते, और पर्वत उठाते हुए दिखाया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, कि एसएस राजामौली की ये मेगा बजट फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है. फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. फिलहाल, हनुमान जयंती पर आया ये खास पोस्ट फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहा है.