Gamer Changer: राम चरण अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मेकर्स ने प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया। इवेंट के बाद बड़ा हादसा हो गया। इवेंट से घर लौटते हुए दो लोगों की मौत हो गई। ये घटना आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जब दोनों लोग इवेंट से घर जा रहे थे तो दोनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Anupamaa से Shweta Tiwari तक, पढ़ें टीवी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें
वैन ने मारी टक्कर
बता दें इस इवेंट में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद थे। पवन कल्याण इवेंट के मुख्य अतिथि थे। इस दौरान इवेंट में भीड़ भी काफी थी। वहीं, इवेंट से घर लौटते हुए दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। वैन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। वहीं अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
पवन कल्याण ने पोस्ट किया शेयर
पवन कल्याण ने भी इस घटना पर काफी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत काफी दुखद है। जन सेना पार्टी की तरफ से हम मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद देंगे।
बता दें ऐसी ही एक दुखद खबर एक महीने पहले भी 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भीड़ के बेकाबू होने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद अल्लू अर्जुन और थिएटर मालिकों के खिलाफ पीड़ित परिवार ने केस दर्ज करा दिया था। हालांकि बाद में अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें: ‘Karan Get Lost…’ बिग बॉस 18 में Chahat Pandey ने खोया आपा, करणवीर पर फूटा गुस्सा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.