Mammootty: साउथ सुपरस्टार ममूटी को लेकर अचानक खबरें उड़े रही थीं कि उनको कोलन कैंसर हो गया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के फैंस को झटका लगा था और वो काफी परेशान हो गए थे। ममूटी ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया है और इस खबर के बाद ही फैलना शुरू हो गया था कि उनका कोलर कैंसर हुआ है और इस वजह से वो ब्रेक ले रहे हैं। मगर अब इन खबरों का एक्टर की टीम ने खंडन कर दिया है और सुपरस्टार को लेकर फैल रही इन खबरों की काफी निंदा की है।
यह भी पढ़ें: 26 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार? वायरल फोटोज ने दी अफवाहों को हवा
कैंसर की खबर की क्या है सच्चाई
ममूटी के कोलन कैंसर होने की खबर फैलने की हलचल मच गई थी और ऐसे में अब एक्टर की पीआर टीम ने मिड-डे से इस बारे में बात की है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'ये फर्जी खबर है। वो ब्रेक पर हैं क्योंकि वो रमजान के लिए रोजा रख रहे हैं। इस वजह से उन्होंने अपने शूटिंग शेड्यूल से भी ब्रेक पर हैं। रियल में, ब्रेक के बाद वो मोहनलाल के साथ महेश नारायणन की फिल्म की शूटिंग पर वापस लौट जाएंगे।'
क्यों फैली एक्टर को लेकर झूठी खबर
दरअसल, ममूटी के काम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक की खबर सामने आने के बाद रेडिट पोस्ट वायरल हुआ था। उस पोस्ट में दावा किया जा गया था कि ममूटी को कैंसर हो गया है और उसके इलाज के लिए ही वो काम से अचानक ब्रेक ले रहे हैं। पोस्ट में कहा गया था कि एक्टर को कोलन कैंसर हुआ है और वो फिलहाल शुरुआती स्टेज पर है। ममूटी के फैंस कैंसर रूमर्स के सामने आते उनको एक्टर की फिक्र होने लगी थी। मगर ममूटी की टीम का कहना है कि यह खबर पूरी तरह झूठ है और ऐसा कुछ नहीं है। एक्टर पुरी तरह से स्वस्थ हैं और जल्द काम पर वापसी करेंगे।
ममूटी का वर्कफ्रंट
साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के मशहूर सुपरस्टार ममूटी की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ममूटी की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही मोहनलाल की मूवी एमएमएमएन में नजर आने वाले हैं, जिसमें नयनतारा और फहाद फासिल भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बाज़ूका' में दिखेंगे। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें:जारी है छावा की दहाड़, महीनेभर से छाप रही पैसा ही पैसा!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.