Junior NTR Film: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दबदबे के बाद, साउथ सिनेमा ने साल 2027 के लिए अपनी कमर कस ली है. जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. 'NTR-Neel' के नाम से चर्चा में रहे इस प्रोजेक्ट के लिए तारीख भी तय की गई है. फिल्म का पहला लुक 20 मई को जारी किया जाएगा. जूनियर एनटीआर के लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली फिल्मों के मिला-जुला प्रदर्शन के बाद फैंस को उनसे एक धमाकेदार कमबैक की उम्मीद है.

रिलीज डेट और फर्स्ट लुक

फिल्म 11 जून, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले, 20 मई को फिल्म की पहली झलक (First Look) दिखाई जाएगी. पोस्टर पर 'His Reign, His Soil' लिखी लाइन फिल्म के ग्रे-शेड और भारी-भरकम होने का संकेत देती है.

---विज्ञापन---

प्रशांत नील का विजन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रशांत नील अपनी 'वर्ल्ड-बिल्डिंग' के लिए जाने जाते हैं. 'केजीएफ' और 'सालार' के बाद अब वे जूनियर एनटीआर के साथ कैसा जादू बुनते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स (Mythri Movie Makers) प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो इसे एक बड़े बजट का कैनवास दे रहे हैं.

दमदार स्टारकास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म पैन-इंडिया लेवल पर और भी बड़ी हो जाएगी. वहीं इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर रुक्मिणी वसंत का नाम लगभग पक्का माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

जूनियर NTR के लिए अहम मोड़

जूनियर एनटीआर के लिए यह फिल्म किसी चुनौती से कम नहीं है. दरअसल 'देवरा' और अन्य हालिया प्रोजेक्ट्स के बाद, उन्हें एक ऐसी फिल्म की तलाश है, जो बॉक्स ऑफिस पर उनकी सुपरस्टार वाली पहचान को फिर से मजबूती से सामने ला सके.

---विज्ञापन---

'सालार 2' का दबाव

फिलहाल प्रशांत नील के सामने सिर्फ इस फिल्म को पूरा करने का ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि उन्हें प्रभास की 'सालार 2' पर भी काम करना है. ऐसे में 'NTR-Neel' के लिए फिल्म को समय पर पूरा करना और उसकी भव्यता बनाए रखना एक बड़ा टास्क होगा.

---विज्ञापन---