Rashmika Mandanna’s Younger Sister: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म छावा का जश्न मना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने नेहा धूपिया के टॉक शो 'नो फिल्टर विद' नेहा में अपने परिवार को लेकर कुछ खास बातें शेयर करते हुए खुलासे किए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन सिर्फ 10 साल की है और दोनों की उम्र में 16 साल का बड़ा अंतर है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। अब एक्ट्रेस के इस खुलासे ने नेहा और एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने आगे क्या बताया है।
बहन को लाइमलाइट से क्यों दूर रखती हैं
नेहा धूपिया ने बातचीत के दौरान पूछा कि रश्मिका ने कभी अपनी बहन को यह बात छुपाने को कहा था कि वह उनकी बहन है। इस पर रश्मिका ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद, उनका पारिवारिक जीवन साधारण रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता ने मुझे समझाया कि यह तुम्हारी लाइफ है इसमें हमें इसमें मत जोड़ो।"
परवरिश के प्रति रश्मिका का नजरिया
रश्मिका ने अपनी बहन की परवरिश को लेकर भी कई खुलासे किए और बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी बहन एक नॉर्मल और सिंपल लाइफ जिए। "मैं उसे सब कुछ दे सकती हूं, लेकिन वह चीजें उसे खुद हासिल करनी होंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि अभी उनकी बहन बहुत छोटी है, इसलिए वह उसे सुरक्षित और आरामदायक माहौल देना चाहती हैं।
यह भी पढे़ं: लिवर ट्रांसप्लांट के 1 साल बाद मशहूर एक्ट्रेस का निधन, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पसरा मातम
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.