Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस और डीजीपी की बेटी रान्या राव 15 किलो सोने के साथ बैंगलोर एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुई थीं। वहीं अब जेल से उनकी एक फोटो खूब वायरल हो रही है। दुबई से आते हुए बैंगलोर में एक्ट्रेस की चेकिंग के दौरान खुलासा हुआ था कि वो गोल्ड तस्करी कर रही थीं। वहीं रान्या ने जमानत के लिए याचिका भी दायर कर दी है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक इस पर कुछ फैसला नहीं दिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Shashi Prabhu के निधन पर रोते दिखे Govinda, पूर्व सेक्रेटरी के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीर
जांच में जुटे अधिकारी
दरअसल कोर्ट ने रान्या की जमानत याचिका पर शुक्रवार तक आदेश सुरक्षित रखा है। सुनवाई के दौरान वकील ने तर्क दिया है कि आगे की हिरासत की आवश्यकता हो सकती है ताकि पता चल सके उन्होंने तस्करी कैसे की और प्रोटोकॉल को कैसे तोड़ा। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि रान्या इसमें अकेली थीं या किसी गैंग के लिए काम कर रही थीं।
जेल से वायरल तस्वीर
हाल ही में जेल से एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। रान्या इसमें काफी थकी हुईं दिख रही हैं। उनकी आखों के नीचे गहरे निशान भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रान्या काफी टाइम से सोई नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस हालत को लेकर भी बात की जा रही है।
वकील ने जताई आपत्ति
वहीं रान्या के वकील की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने सारी पूछताछ कर ली है। साथ ही आगे की पूछताछ की भी कोई जरूरत नहीं लग रही है, इसलिए रान्या को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रान्या के वकील ने इस पर आपत्ति जताई है कि जमानत याचिका दर्ज कराने के बाद भी उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। वकील ने ये भी बताया है कि रान्या का लैपटॉप भी पुलिस ने पहले से ही जमा कर लिया था। अब पूछताछ के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.