Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की मच अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है. फिल्म ने विदेशी बाजार में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) की इस फिल्म का क्रेज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विदेशों में भी इसका जोरदार असर देखने को मिल रहा है.

'पेड्डी' ने विदेशी धरती पर बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, 'पेड्डी' की नॉर्थ अमेरिका एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने नया इतिहास रच दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने महज 4 घंटे के भीतर 100 हजार डॉलर यानी करीब 85 लाख रुपये से ज्यादा की प्री-सेल्स कर ली. खास बात ये है, कि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज भी नहीं हुआ है. इतने कम समय में किसी भारतीय फिल्म की इस तरह की टिकट सेल को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

इन देशों में रिलीज को तैयार फिल्म

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में कंफर्म किया था कि 'पेड्डी' का फाइनल एडिट लॉक हो चुका है. फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 3 जून 2026 को रखा गया है, जबकि इसे 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. नॉर्थ अमेरिका के अलावा फिल्म श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में बड़े स्तर पर रिलीज होगी.

फैंस की बढ़ती लगातार दीवानगी

फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है. मेकर्स समय-समय पर राम चरण (Ram Charan) के नए पोस्टर्स और इंटेंस लुक शेयर कर रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास तौर पर राम चरण का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

क्यों चर्चा में फिल्म का म्यूजिक?

फिल्म का म्यूजिक भी इसकी चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है. ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान (A. R. Rahman) ने इसे तैयार किया है, फिल्म का पहला गाना 'चिकीरी चिकीरी' पहले ही इंटरनेट पर छा चुका है. इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं दूसरा गाना 'रई रई रा रा' भी अपनी ग्रैंड विजुअल्स और जबरदस्त कोरियोग्राफी की वजह से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

धांसू स्टारकास्ट से सजी फिल्म

'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा शिवा राजकुमार (Shiva Rajkumar), दिव्येंदु (Divyenndu) और जगपति बाबू (Jagapathi Babu) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. बहरहाल, 'धुरंधर' और 'राजा शिवाजी' की बड़ी सफलता के बाद, जियो स्टूडियोज इसे उत्तर भारत में रिलीज करेगा. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को ये दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

---विज्ञापन---