---विज्ञापन---

Ram Charan और Upasana Konidela के जुड़वा बच्चों का नाम रिवील, मतलब जान कहेंगे ‘Wow’

Ram Charan and Upasana Konidela's Twins' Names: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला के जुड़वा बच्चों का नाम भी रवील कर दिया गया है. राम चरण के बच्चों के नाम का अर्थ फैंस को काफी पसंद आया.

Ram Charan and Upasana Konidela's Twins' Names: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी बिजनेसवुमेन पत्नी उपासना कोनिडेला 14 दिन पहले जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने. तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने बेहद खास तरीके से इस बात की घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि राम चरण और उपासना को एक बेटी और एक बेटा हुआ है. वहीं, अब राम चरण और उपासना के जुड़वा बच्चों का नाम भी रिवील कर दिया गया है. इन बच्चों के नाम का अर्थ काफी गहरा और धार्मिक है, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई कपल की तारीफ कर रहा है.

राम चरण और उपासना के जुड़वां बच्चों का नाम

राम चरण और उपासना ने हाल ही में अपने हैदराबाद वाले घर में एक निजी नामकरण समारोह आयोजित किया. पारंपरिक तरीके से जुड़वा बच्चों का नाम रखा गया है. कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम रखा है और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है. इसके साथ ही राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम का अर्थ भी खुलकर कर बताया.

---विज्ञापन---

राम और उपासना के बच्चों का नामकरण

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में राम और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम के पीछे का अर्थ बताया. इससे पहले राम ने कहा, 'इनका नामकरण करना हम दोनों के लिए एक बेहद जरूरी और आध्यात्मिक फैसला था. उपासना और मैंने इस पर विस्तार से चर्चा की, लेकिन इस दौरान हमारे मम्मी-पापा ने इसमें एक अहम भूमिका निभाई. हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद देने वाला माना जाता है. इसलिए इस पूर प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती थी.

---विज्ञापन---

जुड़वां बच्चों के नाम का अर्थ

अपने जुड़वां बच्चों के नाम के पीछे का अर्थ बताते हुए राम ने आगे कहा, 'हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों को दिखाता है, 'भगवान शिव और भगवान राम - संयम के साथ शक्ति, धर्म के साथ भक्ति' ये मेरे पापा के जन्म के नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी आगे बढ़ा रहा है. इसलिए इसमें वंश और कृतज्ञता का भाव भी शामिल है. वहीं, हमारी बेटी का नाम अनवीरा देवी है, जिसका अर्थ असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है. 'वीरा' वीरता का प्रतीक है और 'अन' इसे आखिर तक सच्चाई का साथी बनाती है. 'देवी' शब्द जानबूझकर जोड़ा गया है. यह इस बात को याद दिलाता है कि शक्ति और कृपा एक साथ मौजूद हो सकते हैं. हमारे लिए ये नाम केवल पहचान चिह्न नहीं हैं. ये शक्ति, प्रेम और साहस की आकांक्षाएं हैं.'


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---