साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) की शूटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है. चेन्नई में फिल्म के सेट पर काम कर रहे 28 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

कैसे हुआ हादसा?

मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है, जो फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में काम कर रहा था. बताया जा रहा है, कि वो शूटिंग के लिए बनाए जा रहे घरनुमा सेट की तैयारी में जुटा हुआ था. इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद टीम के लोगों ने उसे तुरंत बचाने की कोशिश की और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.

---विज्ञापन---

कहां हुआ ये जानलेवा हादसा?

ये हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में स्थित एक निजी फिल्म स्टूडियो में हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है, कि सेट बनाने के दौरान बिजली से जुड़ा कोई तकनीकी हादसा हुआ, जिसकी वजह से ये दर्दनाक घटना घटी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

कनाथुर पुलिस के मुताबिक, अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन ये पता लगाया जा रहा है, कि आखिर सेट पर बिजली का लीकेज कैसे हुआ, और कहीं सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही तो नहीं बरती गई थी. पुलिस सेट पर मौजूद कर्मचारियों और तकनीकी टीम से पूछताछ कर रही है.

---विज्ञापन---

कौन है फिल्म का डायरेक्टर?

बता दें कि 'जेलर 2' डायरेक्टर Nelson Dilipkumar और Rajinikanth की दूसरी फिल्म है. फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है. इसके पहले पार्ट 'जेलर'2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की थी. फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की थी, और तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई थी.

---विज्ञापन---

सदमे में फिल्म की टीम और फैंस

फिल्म में विनायकन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और वसंत रवि अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ के कैमियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिलहाल, इस हादसे के बाद फिल्म की टीम और फैंस दोनों सदमे में हैं.

---विज्ञापन---