Prabhas Health Update: साउथ सिनेमा के पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास को लेकर उनके करोड़ों फैंस की चिंता अचानक काफी बढ़ गई है. दरअसल, हैदराबाद के एक मशहूर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने प्रभास के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने सफलता के पीछे छिपी 'निजी कुर्बानियों' का जिक्र किया. डॉक्टर की इस रहस्यमयी पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस प्रभास की सेहत को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछने लगे हैं.

डॉक्टर की पोस्ट से बढ़ी चिंता

हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के एक जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन ने इंस्टाग्राम पर प्रभास के साथ एक फोटो पोस्ट की. डॉक्टर ने लिखा कि प्रभास का इलाज करना उनके लिए गर्व की बात है और इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वे बेहद जमीन से जुड़े इंसान हैं. हालांकि, पोस्ट में लिखी बातों ने फैंस को सोच में डाल दिया.

---विज्ञापन---

'निजी कुर्बानियों' के जिक्र पर सवाल

तस्वीर पर डॉक्टर ने लिखा कि जब लोग किसी सफल इंसान को देखते हैं, तो वे केवल उसकी सफलता देखते हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए की गई निजी कुर्बानियों को नहीं देख पाते. डॉक्टर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस पूछने लगे कि क्या प्रभास को कोई गंभीर समस्या हुई है.

पुरानी चोटों से जूझ रहे प्रभास

प्रभास का पुरानी चोटों से गहरा नाता रहा है. 'बाहुबली', 'साहो' और 'सालार' जैसी बड़ी फिल्मों की शूटिंग के दौरान वे कई बार घायल हो चुके हैं. खबरों के अनुसार, वे लंबे समय से घुटने के दर्द से परेशान हैं और उनकी दो बार सर्जरी भी हो चुकी है. इसी साल फरवरी में भी उन्हें सेट पर हल्की चोट आई थी.

---विज्ञापन---

फैंस कर रहे स्वस्थ होने की दुआ

डॉक्टर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस लगातार प्रभास की सेहत का हालचाल पूछ रहे हैं. फैंस ने डॉक्टर से गुजारिश की कि वे उनके 'रेबेल' स्टार का अच्छे से ध्यान रखें. कई लोगों ने प्रभास से अपील की कि वे काम से थोड़ा ब्रेक लेकर पहले अपनी सेहत पर ध्यान दें.

अपकमिंग फिल्मों में बिजी हैं प्रभास

प्रभास इन दिनों अपनी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. वे संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) और हनु राघवपुडी की 'फौजी' (Fauji) पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा फैंस को नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---