---विज्ञापन---

Peddi Teaser: जान हथेली पर लेकर मौत से लड़ने चले राम चरण, बर्थडे पर फैंस को दिया धमाकेदार गिफ्ट

साउथ सुपरस्टार राम चरण के बर्थडे के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म पेड्डी का आज मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें राम चरण का धमाकेदार लुक देखने को मिल रहा है.

Peddi
Peddi

Peddi Teaser: साउथ सुपरस्टार राम चरण आज यानी कि 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर आज मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी का टीजर रिलीज कर दिया है. जिसका डायरेक्शन बुची बाबू सना कर रहे हैं. इसके अलावा राम चरण ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया है. इस पोस्टर में उनका धमाकेदार लुक देखने को मिल रहा है.

धमाकेदार है पेड्डी का टीजर

पेड्डी का टीजर सिर्फ 0.44 सेकेंड का है. इस धमाकेदार टीजर में राम चरण की सॉलिड बॉडी देखने को मिल रही है. उन्होंने फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है. इस टीजर में वह कुश्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. राम चरण कुश्ती के अखाड़े में दूसरे पहलवानों को चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं. वह बल्ला पकड़े हुए अखाड़े की ओर चलते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही वह बैकग्राउंड में कहते हैं, “कुश्ती का मतलब, बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं, जान हथेली पर लेकर, मौत से लड़ना है. अब बता लड़ेगा या भागेगा? खेल ही हमरा घमंड है. समझे. टीजर के दौरान राम चरण कभी रस्सी खींचते हुए, या फिर भारी कट्टा उठाकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

राम चरण ने भी शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर

राम चरण ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें वह गदा हाथ में लिए हुए हैं और घुटनों के बल बैठे हैं. इस दौरान वह अपने पहलवान वाले लुक में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी श्री रामा नवमी.

लोगों ने की टीजर की तारीफ

इस टीजर को देख फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं और तारीफें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “राम चरण अन्ना मस्कुलर बॉडी फिजिक का ट्रांसफॉर्मेशन उफ्फ फायर. दूसरे यूजर ने लिखा, “मैंने कई एक्टर्स के ट्रांसफॉर्मेशन देखे हैं, लेकिन राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन रियल और ऑथेंटिक है. एक और यूजर ने लिखा, “हल्के में नहीं लेना फाड़ कर रख देगी ये फिल्म.एक और यूजर ने कहा, “ये मूवी पक्का ब्लॉकबस्टर है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस मूवी में राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया जाएगा कि कैसे वह क्रिकेटर से पहलवान बने थे. हाल ही में फिल्म का गाना चिकरी चिकरी भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. बता दें कि फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 की वजह से इस मूवी को अब 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 8: ‘धुरंंधर 2’ के आगे एक भी नहीं चली, पाई-पाई को मोहताज फिल्म

First published on: Mar 27, 2026 12:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.