PEDDI New Song Release: तेलुगु सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल PEDDI एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है, और फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. एआर रहमान के दमदार म्यूजिक और राम चरण के हाई एनर्जी स्वैग ने इस गाने को खास बना दिया है.

---विज्ञापन---

इन सितारों से सजी है फिल्म

---विज्ञापन---

'पेड्डी' में ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड हैं,जबकि जगपति बाबू एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के पहले गाने 'चिकिरी चिकिरी' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी. इस सॉन्ग ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए, और देखते ही देखते ये साल के सबसे बड़े हिट गानों में शामिल हो गया.

पहले गाने की सफलता के बाद दूसरे ने मचाया धमाल

पहले गाने की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स ने दूसरा सिंगल 'रई रई रा रा' रिलीज कर दिया है. ये एक फुल ऑन हाई एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें राम चरण का जबरदस्त स्टाइल, स्वैग और दमदार डांस मूव्स देखने को मिलते हैं. गाना देखते ही फैंस को एक बार फिर याद आ गया, कि राम चरण को इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डांसर्स में क्यों गिना जाता है?

एआर रहमान के म्यूजिक ने बनाया इस ट्रैक को खास

इस ट्रैक को और खास बना रहा है, एआर रहमान का म्यूजिक, जिसकी वाइब्रेंट और पावरफुल कंपोजिशन गाने को बार-बार सुनने लायक बनाती है. 'पेड्डी' को विज़नरी डायरेक्टर बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्शन किया है. फिल्म में राम चरण टाइटल रोल में हैं, वहीं शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे.

कब रिलीज हो रही फिल्म?

इस मल्टीस्टारर फिल्म को वेंकट सतीश किलरू अपने बैनर वृद्धि सिनेमा के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स का सपोर्ट भी इसमें शामिल है. 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली 'पेड्डी' को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. पहले गाने की रिकॉर्डतोड़ सफलता और अब दूसरे सॉन्ग की धमाकेदार एंट्री ने साफ कर दिया है, कि फिल्म का म्यूजिक पहले से ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा है. ऐसे में फैंस को अब फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.