Patriot Movie X Review: साल 2026 की मोस्टअवटेड फिल्मों में शामिल 'पैट्रियट' आखिरकार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. Mahesh Narayanan के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज होते ही माहौल बना दिया है. खास बात ये है, कि मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज स्टार मामूट्टी (Mammootty) और मोहनलाल (Mohanlal) करीब 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला.

कैसे मिले फिल्म को फैंस के रिएक्शन्स?

फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज थी. ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और पहले दिन पहले शो में ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ ने साफ कर दिया कि 'पैट्रियट' को लेकर क्रेज कितना बड़ा है.

---विज्ञापन---

फिल्म किस सितारों से है सजी?

फिल्म में फहाद फाजिल (Fahadh Faasil) और नयनतारा (Nayanthara) भी अहम किरदारों में हैं, जिससे फिल्म और भी दमदार बन गई है. दर्शकों का कहना है, कि दोनों लीड स्टार्स की स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. मामूट्टी (Mammootty) ने जहां अपने किरदार को मजबूती से निभाया है, वहीं Mohanlal ने अपने अंदाज से हर सीन में जान डाल दी है.

क्या फैंस का मिला सपोर्ट?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई फैंस इसे 'पावर-पैक एंटरटेनर' बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसके बैकग्राउंड म्यूजिक और देशभक्ति से जुड़ी कहानी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्यों क्रिटिसिज्म का सामना कर रही फिल्म?

हालांकि, हर बड़ी फिल्म की तरह 'पैट्रियट' को लेकर कुछ क्रिटिसिज्म भी सामने आई हैं. कुछ दर्शकों को फिल्म की रफ्तार धीमी लगी, तो कुछ ने किरदारों की गहराई पर सवाल उठाए. वहीं, एक वर्ग का मानना है, कि फिल्म में कुछ हाई मोमेंट्स की कमी महसूस होती है.

---विज्ञापन---

कैसी रही फिल्म की शुरुआत?

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो 'पैट्रियट' ने शानदार शुरुआत की है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बहरहाल, 'पैट्रियट' ने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं. 18 साल बाद Mammootty और Mohanlal को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, और यही फिल्म की सबसे बड़ी जीत भी साबित हो रही है.

---विज्ञापन---