Nani The Paradise Movie Postponement Rumors: साउथ सिनेमा के स्टार नानी (Nani) अपनी मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर इंटरनेट पर उड़ रही पोस्टपोनमेंट की अफवाहों ने फैंस को काफी परेशान कर दिया था. कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म तीसरी बार डिले हो सकती है. हालांकि, अब मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर आकर इन सभी रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया है. आइए जानते हैं कि नानी की यह थ्रिलर मूवी कब थिएटर्स में गदर मचाने आ रही है…
अफवाहों पर मेकर्स का फुलस्टॉप
'द पैराडाइज' के बार-बार डिले होने की खबरों के बीच मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है. नानी के नए पोस्टर्स शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में क्लियर लिखा कि फिल्म 24 सितंबर 2026 को ही सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री लेगी. इस न्यूज के सामने आते ही नानी के फैंस की बांछें खिल गई हैं.
दो बार टल चुकी है रिलीज
नानी स्टारर यह फिल्म पहले 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ रीजन्स की वजह से डेट बदलकर 21 अगस्त 2026 की गई. इसके बाद आखिरी टाइम पर फिर से पोस्टपोनमेंट का झटका लगा और डेट 24 सितंबर तय हुई. इसी ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए फैंस को लग रहा था कि शायद इस बार भी फिल्म आगे खिसक जाएगी.
राघव जुयाल बने खतरनाक विलेन
हाल ही में फिल्म से डांसर-एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) का खतरनाक फर्स्ट लुक आउट किया गया था. फिल्म में राघव 'विक्रम मलिक' नाम के खूंखार विलेन का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. उनके इस इंटेंस और डरावने लुक को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तारीफें मिल रही हैं.
श्रीकांत ओडेला का धमाकेदार डायरेक्शन
डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में नानी के अपोजिट कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं.
मल्टी-स्टारर पैन-इंडिया रिलीज
'द पैराडाइज' में नानी, कीर्ति सुरेश और राघव जुयाल के अलावा सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू, कयादु लोहार और ईश्वरी राव जैसे तगड़े एक्टर्स अहम रोल निभाते दिखेंगे. मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर पैन-इंडिया लेवल पर प्रमोट करने की तैयारी कर रहे हैं.