Mookuthi Amman 2 Teaser And Release Date: साउथ सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा (Nayanthara) एक बार फिर बड़े पर्दे पर देवी के अवतार में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी 2020 की धांसू फिल्म के सीक्वल 'मुकुथी अम्मान 2' (Mookuthi Amman 2) का टीजर और ऑफिशियल रिलीज डेट आउट हो चुकी है. गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर आए इस टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. हालांकि, इस बार बॉक्स ऑफिस पर नयनतारा का सामना रणबीर कपूर की 'रामायण' से होने वाला है.
गणेश चतुर्थी पर आया धमाकेदार टीजर
सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने 'मुकुथी अम्मान 2' का टीजर रिलीज किया. टीजर में दिखाया गया है कि दुष्टों का विनाश करने के लिए नयनतारा एक बार फिर देवी का रूप धारण करती हैं. प्राचीन काल से शुरू होकर कहानी आधुनिक दौर की एक बड़ी आपदा और उससे निपटने के लिए महाशक्ति की एंट्री के इर्द-गिर्द घूमती है.
दिवाली पर होगा महाक्लैश
मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह तमिल फिल्म 6 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी. लेकिन यह राह बिल्कुल आसान नहीं होगी, क्योंकि इसी दिन रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मच-अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म 'रामायण' (Ramayana) भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
4000 करोड़ की 'रामायण' से टक्कर
दो पार्ट्स में बन रही 'रामायण' का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी. ऐसे में साउथ बेल्ट में भी नयनतारा की फिल्म को 'रामायण' से तगड़ी फाइट मिलने वाली है.
सूर्या की 'सीन' से भी होगी भिड़ंत
बॉक्स ऑफिस का मुकाबला सिर्फ नयनतारा और रणबीर कपूर तक सीमित नहीं रहेगा. दिवाली पर तमिल सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'सीन' (Scene) भी थिएटर्स में दस्तक देने वाली है, जिससे इस बार दिवाली वीकेंड पर ट्रिपल महाक्लैश देखने को मिलेगा.
सुंदर सी का डायरेक्शन और स्टारकास्ट
'मुकुथी अम्मान 2' को जाने-माने डायरेक्टर सुंदर सी (Sundar C) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नयनतारा के साथ योगी बाबू, रेजिना कैसेंड्रा, सुनील वर्मा और गरुड़ राम जैसे कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.