Bethlehem Kudumba Unit: मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि जब बात यूनिक और हार्ट-टचिंग कंटेंट की आती है, तो उनका कोई मुकाबला नहीं है! पिछले महीने थिएटर्स में रिलीज हुई 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' (Bethlehem Kudumba Unit) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रचने वाली इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है. 'प्रेमलू' के मेकर्स की इस न्यू-एज लव स्टोरी की कहानी सीधे दिल को छू लेती है.

'प्रेमलू' फेम डायरेक्टर का नया मास्टरपीस

साल 2024 की ब्लॉकबस्टर 'प्रेमलू' बनाने वाले डायरेक्टर गिरीश एडी (Girish A.D.) ने एक बार फिर अपना मैजिक बिखेरा है. उनकी यह नई फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' आज के दौर के लव बर्ड्स को 90s के प्योर लव की याद दिलाती है. फिल्म की कहानी टीनएज ऐशली और उससे उम्र में लगभग दोगुनी उम्र के जस्टिन के इर्द-गिर्द घूमती है.

---विज्ञापन---

ऐशली की मुश्किलों भरी फैमिली लाइफ

कहानी स्कूल खत्म होने के बाद ऐशली के शहर छोड़ने से शुरू होती है. ऐशली का पिता शराबी है, जो उसकी पुरानी किताबें बेचकर अपनी लत पूरी करता है. ऐशली अपनी मां के साथ एक नए शहर में किराए के मकान में शिफ्ट होती है और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने लगती है.

31 साल के जस्टिन संग पहली मुलाकात

नए शहर में ऐशली की मुलाकात 31 साल के जस्टिन से होती है, जो कैटरिंग बिजनेस चलाता है और अपने छोटे भाई जोयल के करियर को संवारने में जुटा है. एक दिन भाई को डांटते हुए देखकर ऐशली जस्टिन की बातों से काफी इम्प्रेस हो जाती है और उम्र के फासले को भूलकर उसकी तरफ अट्रैक्ट होने लगती है.

---विज्ञापन---

उम्र का फासला और फैमिली का ड्रामा

ऐशली बहाने बनाकर जस्टिन से मिलती है और एक दिन हिम्मत करके उसे प्रपोज कर देती है. 15 साल के एज-गैप और समाज के डर से जस्टिन पहले झिझकता है. लेकिन जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, तो ऐशली के परिवार को इसकी भनक लग जाती है और वे किराए का घर खाली करके चले जाते हैं.

समाज के तानों के बाद प्यार की जीत

महीनों दूर रहने के बाद दोनों को अपने प्यार का सच्चा एहसास होता है. जस्टिन के भाई की शादी में जब ऐशली पहुंचती है, तो जस्टिन आखिरकार अपने प्यार का इजहार कर देता है. जस्टिन ऐशली की फैमिली को मनाता है और समाज के तानों की परवाह किए बिना दोनों की सगाई हो जाती है.

---विज्ञापन---