अल्लू अर्जुन की घर हुई गणपति पूजा, बच्चों ने भी लिया आशीर्वाद
Allu Arjun Ganpati Pooja: देशभर में आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर तमाम सितारों ने भी गणपति का अपने घर में स्वागत किया और अब अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने घर पर भगवान गणपति की पूजा की जिनके घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
यहाँ पढ़िए - महेश बाबू ने बेटे गौतम पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया बर्थडे विश
स्नेहा रेड्डी ने शेयर की फोटो
दरअसल, अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं। पहली फोटो में भगवान गणपति नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में उनके बच्चे अल्लू अरहा (Allu Arha) और अल्लू अयान (Allu Ayaan) दिख रहे हैं। ये फोटो पूजा के समय की हैं जिसमें दोनों बच्चों को इंडियन लुक नजर आ रहा है और दोनों की क्यूट लग रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन भी काफी स्मार्ट लग रहे हैं।
अल्लू अर्जुन पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार
इन फोटोज को देखकर फैंस उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। अल्लू अर्जुन हर त्योहार धूमधाम से मनाते हैं और अपनी हर खुशी फैंस संग शेयर करते हैं। एक्टर का अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता हैं और अब एक बार फिर वो पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। आपको बता दें, अल्लू अर्जुन का आज सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं और वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए - प्रभास की ‘आदिपुरुष’ में हुई इस एक्टर की एंट्री! बाहुबली को मिला साथ
इन फिल्मो में नजर आएंगे नजर आएंगे
अल्लू अर्जुन जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘पुष्पा-2’ का निर्देशन डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) कर रहे हैं जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे और अब एक बार फिर आए है। वहीं फैंस एक बार फिर उनको पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here - News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.