Stuntman Raju Passed Away: तमिल इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म के सेट पर मशहूर स्टंट मैन राजू की मौत हो गई है। शूटिंग के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनका मौके पर ही निधन हो गया। स्टंटमैन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके तमिल स्टार विशाल ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर राजू के निधन की जानकारी शेयर की है। सोशल मीडिया पर उनका इमोशनल ट्रिब्यूट काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं विशाल ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा?
यह भी पढ़ें: फेमस यूट्यूबर ने की Ashish Chanchlani-Elli Avram की खिंचाई, इस हसीना संग AI फोटो शेयर कर कसा तंज
कैसे हुआ निधन?
दरअसल राजू कॉलीवुड का एक जाना-माना नाम थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने स्टंट से ऑडियंस को एंटरटेन किया है। फिलहाल राजू डायरेक्टर पा रंजीत के डायरेक्शन में बन रही 'आर्या' मूवी में स्टंट की शूटिंग कर रहे थे। वहीं कार पलटने के एक स्टंट के दौरान उन्होंने दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही फैंस को उनके निधन की खबर मिली उनके फैंस भी काफी दुख जता रहे हैं।
तमिल स्टार ने पोस्ट की शेयर
तमिल स्टार विशाल ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर राजू के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। अपनी पोस्ट में विशाल ने लिखा, 'जैमी के लिए कार स्टंट करते हुए उनका निधन हो गया। इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वो एक शानदार स्टंट करने वाले कलाकार थे। उनका निडर और भरोसेमंद व्यवहार लोगों को काफी पसंद आता था। वो एक बहादुर इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.