Sad News: साउथ के इस सुपरस्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद अब बहन ने भी दुनिया को कहा अलविदा
pic credit: Google
South Superstar Mammootty Sister Ameena Death: साउथ सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर ममूटी के घर से बुरी खबर सामने आई है। सुपरस्टार की छोटी बहन अमीना का निधन हो गया है। ममूटी की बहन अमीना ने 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की बहन को नसीमा नाम से भी जाना जाता है और वो कंजिराप्पल्ली परयक्कल परिवार के दिवंगत पी एम सलीम की पत्नी थीं।
यह भी पढे़: Rajinikanth Thalaivar 171: ‘जेलर’ की ताबड़तोड़ सक्सेस के बीच सामने आया रजनीकांत की अगली फिल्म का पोस्टर
लंबे समय से थीं बीमार
बताया जा रहा है कि ममूटी की छोटी बहन अमीना पिछले कुछ समय से वे बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममूटी की बहन अमीना का अंतिम संस्कार 13 सितंबर को किया जाएगा। अमीना के निधन से ममूटी और उनका परिवार शोक में है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और ममूटी के फैंस की एक्टर की बहन के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के कईं फेमस सेलेब्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
ममूटी को दूसरा झटका
साल 2023 ममूटी और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किलों भरा है। बता दें कि एक्टर ने इसी साल अपनी मां को भी खोया था। उनकी मां फातिमा इस्माइल का 21 अप्रैल को निधन हो गया था। उनका कुछ समय से उम्र संबंधी कारणों से इलाज चल रहा था और एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। एक्टर की मां ने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं, अब उनकी 70 साल की उम्र में उनकी छोटी बहन का निधन हो गया है।
ममूटी का परिवार
अभिनेता ममूटी के परिवार की बात करें तो ममूटी और उनके भाई-बहन वैकोम के आसपास स्थित शहर चेम्पू में पले-बढ़े। उनके पिता एक उद्यमी थे और उनके पिता इस्माइल का कपड़ा और चावल का थोक बिजनेस था। वो चावल की खेती से भी जुड़े थे। गौरतलब है कि ममूटी इसी हफ्ते 72 साल के हो गए थे। उन्होंने 7 सितंबर को ही अपना 72वां जन्मदिन मनाया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.