Drishyam 3 X Review: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) आखिरकार 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के पहले ही शो के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है. थिएटर्स से बाहर निकलते ही फैंस एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. कई दर्शकों ने फिल्म को 'फुल पैसा वसूल' , 'ब्लॉकबस्टर' और 'अब तक की बेस्ट थ्रिलर' तक बता दिया है.

इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर

'दृश्यम' फ्रैंचाइजी पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर सीरीज में गिनी जाती है. ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट थी. फिल्म में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की कहानी दिखाई गई है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर बार कोई नया दांव खेलता नजर आता है. इस बार कहानी पहले से ज्यादा इमोशनल और खतरनाक बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

मोहनलाल की एंट्री पर बजीं खूब सीटियां

फिल्म के शुरुआती रिव्यू में सबसे ज्यादा तारीफ मोहनलाल की दमदार एक्टिंग की हो रही है. थिएटर्स में उनकी एंट्री पर फैंस सीटियां और तालियां बजाते नजर आए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं, कि 'जॉर्जकुट्टी वापस आ गया है' और 'क्लाइमैक्स दिमाग हिला देगा.' हालांकि, अभी ये सिर्फ शुरुआती दर्शकों के रिएक्शन हैं. आने वाले दिनों में फिल्म का असली बॉक्स ऑफिस और ऑडियंस रिस्पॉन्स सामने आएगा.

सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बो

फिल्म का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर Jeethu Joseph ने किया है, जिन्होंने पहले दोनों पार्ट भी बनाए थे. फिल्म की कहानी में सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिल रहा है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी कहानी को लेकर काफी एक्साइटेड थे.

---विज्ञापन---

जबरदस्त है स्टारकास्ट

फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी और आशा शरत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. खास बात ये है, कि फिल्म को कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया है, ताकि अलग-अलग राज्यों के दर्शक भी इस सस्पेंस थ्रिलर का मजा ले सकें. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर पहले दो पार्ट्स की तरह नया रिकॉर्ड बना पाती है?

---विज्ञापन---