तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए फेमस एक्टर श्रीकांत को चेन्नई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ड्रग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर श्रीकांत को श्रीराम के नाम से भी जाना जाता है। इनकी गिरफ्तारी उस समय चर्चा में आई जब AIADMK के एक पूर्व नेता ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह एक्टर को बार-बार कोकीन सप्लाई करते थे। मेडिकल जांच में ड्रग सेवन की पुष्टि के बाद मामला और गंभीर हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं श्रीकांत और इस तस्करी की पूरी डिटेल्स के बारे में...
कौन हैं श्रीकांत?
साउथ एक्टर श्रीकांत का जन्म 28 फरवरी 1979 को हुआ था। उन्होंने 1999 में के. बालचंदर के टीवी शो जन्नल - मारबू कविथैगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2002 में आई फिल्म रोजा कूटम से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद अप्रैल माधाथिल, मनासेल्लम, और पार्थिबन कनवु जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद को साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। श्रीकांत को तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है।
ड्रग केस में एक्टर गिरफ्तार, कैसे हुआ खुलासा?
एक्टर श्रीकांत को चेन्नई पुलिस ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई AIADMK के एक पूर्व पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच का हिस्सा है। AIADMK के IT विंग से निष्कासित सदस्य प्रसाद को चेन्नई के एक बार में झगड़े के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान प्रसाद ने खुलासा किया कि उसने श्रीकांत को कई बार कोकीन सप्लाई की थी। उसने बताया कि एक्टर ने 12,000 रुपये प्रति ग्राम की दर से करीब 40 बार कोकीन खरीदी। प्रसाद के आरोप के अनुसार, श्रीकांत ने Google Pay से लगभग 4.72 लाख रुपये का भुगतान किया था। इन ट्रांजेक्शनों के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत को नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन बुलाया।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘सितारे जमीन पर’ ने चौथे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ‘कुबेरा’ का हाल
मेडिकल जांच क्या आई रिपोर्ट?
श्रीकांत से पूछताछ के दौरान पुलिस उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया। उनके ब्लड सैंपल से यह साफ हो गया कि उन्होंने कोकीन का सेवन किया है। इसके बाद उन्हें पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि श्रीकांत ने पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात कबूल की है या नहीं। उन्होंने अब तक कोई पब्लिक में बयान भी जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur के निधन से टूटी बहन, 10 दिन बाद भाई संग रिश्ते पर छलका दर्द
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.