तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय निभाने वाले फेमस एक्टर रविकुमार का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार, 4 अप्रैल को अंतिम सांस ली है। वह पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और आखिरकार इसी बीमारी के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उनके निधन की सूचना कलाकारों के एक संगठन ने दी।
किस बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर?
रविकुमार की बीमारी को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही हैर। अब पुष्टि हो गई है कि उन्हें गॉलब्लैडर कैंसर था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे चेन्नई में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में था बड़ा नाम
रविकुमार ने तमिल और मलयालम सिनेमा में काम किया और अपने अभिनय से ही दर्शकों के दिल में छाप छोड़ी। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सादगी, अभिनय क्षमता और काम के प्रति समर्पण के लिए उन्हें खूब सराहा गया।
इंडस्ट्री में शोक की लहर लोग दे रहे श्रद्धांजलि
रविकुमार के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फिल्म निर्माताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया है। तमिल फिल्म कलाकारों के संगठन नादिगर संगम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रविकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा गया, "मलयालम और तमिल सिनेमा में अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता रविकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे।"
यह भी पढ़ें: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से अर्चना गौतम हुई एलिमिनेट, जानें टॉप 5 में किसने बनाई अपनी जगह
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.