TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 November 2023: अक्षरा की जिंदगी में आएगा तूफान, अभिमन्यु और अभीर हो जाएंगे दूर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 November 2023: अभीर और अभिमन्यु की मौत के बाद अक्षरा एक बेटी को जन्म देगी। अब सीरियल में अभीरा की कहानी शुरु होगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 November 2023: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आरोही की मौत के बाद पूरा गोयनका परिवार अक्षरा से नाराज हो गए हैं। परिवार की नाराजगी के चलते अक्षरा अपने बेटे अभीरा के साथ घर छोड़ देती है और अभिमन्यु भी उसके साथ जाने के लिए निकल जाता है। अभिमन्यु घर से निकल जाता है और रास्ते में अक्षरा की कार को रोक लेता है। चलिए बताते है कि आज के एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी क्या मोड़ लेगी। यह भी पढ़ें: कई हसीनाओं संग इश्क, 26 साल छोटी लड़की से शादी, बिन कपड़ों के फोटोशूट से मचाया तहलका

अक्षरा गई रानीखेत (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 November 2023)

अभिमन्यु भी अक्षरा और अभीर के साथ चलने का बोलता है, पहले तो अक्षरा उसे मना करती है। मगर अभिमन्यु की जिद्द के आगे वो हार जाती है और वो तीनों साथ मिलकर उदयपुर से दूर चले जाते हैं। अभिमन्यु, अक्षरा और अभीर तीनों उत्तराखंड के रानीखेत के लिए निकल जाते हैं। जहां वो अपने लिए एक छोटा सा घर खरीदते हैं और तीनों मिलकर उस घर की सफाई करते हैं। रानीखेत की सुंदर से घर में तीनों अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करते हैं और सबसे पहले अभीर को स्कूल भेजते है।

अभिमन्यु और अभीर की मस्ती

अभीर को स्कूल भेजकर अभिमन्यु भी अपने लिए नई जॉब की तलाश में लग जाता है और तीनों अपनी नई जिंदगी के सपने सजाते है। अभीर और अभिमन्यु घर आते है और तीनों साथ में काफी मस्ती करते हैं। अभिमन्यु अपने लिए एक अलग घर लेने की बात करता है तो अक्षरा उसे बोलती है कि तुमने ही कहा था हम एक फैमली है, चाहे रिश्ता हो या ना हो। अभिमन्यु भी उसकी बात मान जाता है और खुश हो जाता है। अभिमन्यु को जॉब मिल जाती है और वो मिठाई लेकर घर आता है और सबको खुशखबरी देता है।

नई जिंदगी की शुरूआत (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 November 2023)

  अक्षरा और अभिमन्यु दोनों अपना काम शुरू कर देते हैं और दोनों की सुबह होती है और वो फोन पर बात करना शुरू कर देते है। अभिमन्यु रसोई से अक्षरा के लिए जूस लेकर आता है और उसे देता है। अभीर अपने स्कूल में टॉप करता है और बोलता है कि उसकी बहन होगी। अक्षरा को अभीर का लेटर मिलता है जिसमें लिखा है कि वो चाहता है कि अक्षरा-अभिमन्यु शादी कर ले। मगर वो उनको फोर्स नहीं करेगा। अब आगे एपिसोड में देखना होगा कि अक्षरा से अभीर और अभिमन्यु दोनों दूर हो जाएंगे। वहीं, अक्षरा एक बेटी को जन्म देगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.