TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 27 October: मंजरी पर टूटेगा दुखों का पहाड़, बेटे के बाद बहू की होगी मौत!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 27 October 2023: सभी के साथ अभिमन्यु सेलिब्रेशन कर रहा है। अब आपको बताते हैं आज के एपिसोड की कहानी।

pic credit: Google
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 27 October 2023: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप आने वाला है और उससे पहले मंजरी ने अक्षरा और अभिमन्यु को अलग करने के लिए साजिश कर रही है। इसी के चलते अभिमन्यु को उसने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार भी करा लिया था। मगर अभिमन्यु को बेल मिल गई है और गोयनका हाउस में सब लोग उसके आने पर खुशी मनाते हैं। आज के एपिसोड में सीरियल में क्या होगा चलिए आपको बताते हैं। यह भी पढ़ें: चट शादी पट तलाक! सालभर भी नहीं चल पाई इन सेलेब्स की लव मैरिज

आरोही पर भड़की अक्षरा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 27 October 2023)

आज के एपिसोड में पहले तो सब लोग अभिमन्यु का घर में वेलकम करते हैं और अक्षरा के कहे मुताबिक कोई भी उसे मंजरी के बारे में नहीं बताता है। मगर फिर आरोही उसे पार्थ के बारे में बता देती है और इस बात के बारे में जानकर अक्षरा भड़क जाती है। अक्षरा सीधे आरोही से बोलती है कि जब उसने मना किया था फिर क्यों उसने अभिमन्यु को सच बताया। इस पर आरोही कहती है कि उसने अभिमन्यु को सच नहीं बताया है, लेकिन उस तक पहुंचने का रास्ता जरूर दिया है। अक्षरा और आरोही के बीच इस पर काफी बहस होती है।

अभिमन्यु को चला सच का पता

अभिमन्यु अपने घर जाता है और सामने मंजरी सोफे पर रोते हुए बैठी नजर आती है। अभिमन्यु के देखकर मंजरी घबरा जाती है क्योंकि अक्षरा को उसका सारा सच पता है। अभिमन्यु अपनी मां मंजरी के पास आकर उससे पूछता है कि क्या उन्होंने ही अक्षरा और उसकी शादी को तोड़ने के लिए आपने मुझे झूठे केस में फंसाया था। मंजरी अभिमन्यु को समझाते हुए बोलती है कि मैंने यह सब तुम्हारे के लिए किया है, क्योंकि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। अपनी मां की बात सुनकर अभिमन्यु गुस्से में पीछे होते हुए बोलेगा कि आप मेरी मां नहीं हो और ना ही मैं आपका बेटा हूं। अभिमन्यु के पीछे अक्षरा भी आती है और फिर वो दोनों एक चुप-चाप बैठ जाते है क्योंकि अभिमन्यु अपनी मां के धोखे की वजह से अंदर से टूट जाता है।

आरोही पर हमला (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 27 October 2023)

अभिमन्यु अपना घर छोड़कर अक्षरा के घर आता है और वहां पर सब बड़े उसे गले लगाकर अपनेपन का एहसास कराते हैं। अभिमन्यु उनके प्यार को पाकर काफी इमोशनल हो जाता है। अभिमन्यु से मिलने शिवू आता है और बताता है कि उसने स्कूल में टॉप किया है और उसके बर्थडे की पार्टी में उसे इनवाइट करता है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु उससे बोलता है कि उसे क्या चाहिए। इस पर वो उसे बिरला हाउस आने को बोलता है। सब लोग बिरला हाउस पार्टी में जाएंगे। दूसरी तरफ एक कुछ लोग आरोही पर हमला कर देते है और तभी अक्षरा वहां आ जाती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.