टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है. दोनों ने लॉस एंजिलस में शादी की है. खास बात ये है कि मोहसिन ने अपनी शादी की ढेर सारी तस्वीरें शेयर करने के बजाय सिर्फ एक खास झलक फैंस के साथ शेयर की है.

तमन्ना संग शादी के बंधन में बंधे मोहसिन

मोहसिन खान ने अगस्त में अपनी सगाई की खबर देकर फैंस को सरप्राइज कर दिया था. उन्होंने तमन्ना के साथ अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. अब 3 अक्टूबर को मोहसिन और तमन्ना शादी के बंधन में बंध गए हैं.

---विज्ञापन---

मोहसिन ने शेयर की प्यारी तस्वीर

शादी के बाद मोहसिन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह तमन्ना के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उनके संगीत फंक्शन की झलक है. फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'वो दिन माशाअल्लाह.'

एक तस्वीर में दिखा कपल का खूबसूरत अंदाज

मोहसिन इस खास मौके पर व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक ट्राउजर में बेहद स्टाइलिश नजर आए. वहीं तमन्ना रस्ट गोल्ड कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं. उनके हाथों में लगी मेहंदी पर भी फैंस का दिल खुश हो गया. कपल की इस एक तस्वीर पर ही फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

---विज्ञापन---

शादी की तैयारियों की शेयर की थी झलक

मोहसिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तैयारियों की कुछ झलकियां भी शेयर की. एक तस्वीर में शादी के वेन्यू का एंट्री पॉइंट नजर आया, जिस पर मोहसिन और तमन्ना की शादी में मेहमानों का स्वागत लिखा था.
शिवांगी जोशी से जुड़ा था मोहसिन का नाम

शिवांगी संग जुड़ा था नाम

मोहसिन खान की लव लाइफ पहले भी सुर्खियों में रही है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ भी उनका नाम जुड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया.

---विज्ञापन---

फैंस ने बरसाया प्यार

इसके बाद मोहसिन ने तमन्ना के साथ अपनी सगाई की खबर देकर हर किसी को चौंका दिया था. अब दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है. फैंस सोशल मीडिया पर कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं और उनकी एक तस्वीर पर ही प्यार लुटा रहे हैं.