Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” काफी पॉपुलर टीवी शो है। मेकर्स जो भी ट्विस्ट शो में लाते हैं वह फैंस को बेहद पसंद आते हैं लेकिन हर बार शो और उसके कैरेक्टर से लोग खुश हो यह जरूरी नहीं। ऐसा ही कुछ शो के एक्टर जय सोनी के साथ हुआ है।
शो के सेट से सामने आया वीडियो (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
दरअसल शो के सेट से एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें जय सोनी प्रणाली राठौड़ से कुछ अजीब तरीके से बात करते हैं। फिर क्या था, जब से यह क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई है तब से ही फैंस इसपर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। बता दें कि शो में जय सोनी के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। मेकर्स जो भी ट्विस्ट लाते हैं वह लोगों को काफी पसंद आता है।
गुस्से में जय सोनी के फैंस
हालांकि इस वक्त लोग जय सोनी से उनके शो नहीं बल्कि शो के दौरान सेट से बने उनके एक वीडियो को लेकर गुस्से में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका और प्रणाली राठौड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रणाली से कुछ ऐसा कहते दिखाई दे रहे हैं, जो उनके फैंस को रास नहीं आया।
Jay ko baat karne ki tamiz bhi ni hai 😒😏 hamri pinu se kese baat kar raha hai 😒🔪#yrkkh #abhira pic.twitter.com/KDzp27RoiS
— हर्षाली.💗 (@snowy_005) March 29, 2023
ट्विटर पर वायरल हो रहा है वीडियो
दोनों का एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जय और प्रणाली मिलकर एक सीन को शूट करते हैं और सीन पूरा होने का बात पीछे से कट की आवाज भी आती है। तभी अचानक ही जय सोनी का बर्ताव प्रणाली के लिए बदल जाता है और वह कहते हैं कि ये क्या कर रही थी। इसके बाद जय अपने हाथ से कुछ एक्शन करते हैं। वहीं, प्रणाली भी इस बात का शांति से जवाब देती है। जय का यह अंदाज प्रणलाी के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।